उत्तर-पूर्व भारत के सबसे पुराने गोर्टन मिशन स्कूल के 175 वर्ष हुए पुरे

Date:

Share post:

Gorton Mission School Kotgarh

Gorton Mission School Kotgarhकीक्ली रिपोर्टर, 10 जून, 2018, शिमला

उत्तर-पूर्व भारत के सबसे पुराने गोर्टन मिशन स्कूल के 175 वर्ष हुए पुरे पहाड़ी वादियों में बसे हिमाचल के कोटगढ़ में गोर्टन मिशन स्कूल का 175 वा स्थापना दिवस मनाया गया! यह स्कूल हिमाचल के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक है! हिमाचल ही नहीं पुरे उत्तर-पूर्व भारत में सबसे पुराना और प्रतिष्ठित विद्यालय है !

इस वर्ष इस विद्यालय के 175 वर्ष  पुरे हुए ! जिसके अंतर्गत कोटगढ़ स्कूल के सेंट मैरी चर्च में विशेष रूप से प्रार्थना की गयी व कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तोर पर बिशप प्रदीप कुमार सामंत रॉय ने शिरकत की! इस कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने दीपक प्रजवलित कर की व और उन्होंने विद्यालय के 175 साल पुरे होने पर स्कूल व वहां मौजूद सभी लोगों को बधाई दी!

Gorton Mission School Kotgarhउन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस मकसद से यह विद्यालय खुला है उस मकसद को हम सबको मिलकर कायम रखना है! तथा इस स्कूल को हमे शिखर पर लेकर जाना है ! उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व भारत के सबसे पुराने विद्यालय में शुमार गोर्टन मिशन स्कूल के 175 वर्ष पूर्ण के बाद अब एक नया पन्ना खुला है !

उन्होंने यह भी कहा कि यह विद्यालय उत्तर पूर्व ही नहीं बल्कि पुरे राष्ट्र में यह विद्यालय अपनी एक नयी छाप छोड़ेगा! वहीँ मुख्य अतिथि बिशप प्रदीप कुमार सामंत रॉय द्वारा विद्यालय के प्रांगण में जुबली गार्डन का उद्घाटन किया और पौधा रोपण भी किया !

गोर्टन मिशन स्कूल की मैनेजर विधुप्रिया चर्कवर्ती विशेष तोर पर उपस्तिथ रहीं! उन्होंने स्कूली बच्चों, विधालय के अध्यापकों व वहां मौजूद आम जन व गोर्टन मिशन स्कूल का स्टाफ व उनके छात्रों को स्कूल के 175  साल पुरे होने पर बधाई दी तथा इस कार्यक्रम की पूरी बागडोर संभाली!

वहीँ इस कार्यक्रम में प्रदेश व दूसरे राज्यों के भी विद्यालयों जिनमे सेंट थॉमस स्कूल शिमला, ऑकलैंड हाउस स्कूल, एलेक्जेंड्रा स्कूल जम्मू, सेंट पॉल्स पालमपुर, डे स्टार स्कूल मनाली, Tyndale Biscoe School, व डिओसेसे (diocese) के प्रशासनिक अधिकारी व अन्य स्कूल मौजूद थे !

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...