March 12, 2026

उपायुक्त शिमला ने किया पेन्टरज कैम्प का शुभारम्भ

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 16 जून, 2015, शिमला

painting.16.6.15aउपायुक्त शिमला, दिनेश मल्होत्रा ने आज गेयटी थियेटर शिमला में उत्तरी क्षेत्र संास्कृतिक केन्द्र, पटियाला द्वारा ललित कला अकादमी नई दिल्ली और भाषा कला और संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से आयोजित ‘‘पेन्टरज़ कैम्प’’ का शुभारम्भ किया । यह कैम्प 23 जून, 2015 तक चलेगा । इस अवसर पर दिनेश मल्होत्रा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि कला के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वकांक्षी कदम उठाए जा रहे हैं ।उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र संास्कृतिक केन्द्र द्वारा कला के विकास के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में पेन्टरज कैम्प का आयोजन सराहनीय प्रयास है ।

इससे पूर्व प्रो. हिम चटर्जी, विभागाध्यक्ष कला विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने मुख्यातिथि और कैम्प में हिस्सा ले रहे सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कैम्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि कैम्प में हिस्सा ले रहे कलाकारों ने इसे प्रसिद्ध कलाकार, स्व. नेक चन्द की समृति में सर्मिर्पत करने का निर्णय लिया है ।

painting.16.6.15bएन.जैड.सी.सी. के कार्यक्रम अधिकारी रविन्द्र शर्मा ने कहा कि कैम्प का मुख्य उद्देश्य उत्तरी क्षेत्र की कला का प्रसार-प्रचार और संरक्षण करना है । पैन्टरज कैम्प में हरजीत सिंह, सोमदत्त शर्मा, राजवंशी, महेश प्रजापति, अश्वनी वर्मा, रामप्रताप वर्मा, सतवंत सिंह सुमेल, सोहल, हिम चटर्जी, प्रवीण शर्मा, अरूण, गोबिन्द सहित कई प्रतिष्ठित कलाकार भी हिस्सा ले रहे है।

इस अवसर पर भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक, अरूण शर्मा, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सचिव, अशोक हंस, प्रतिष्ठित लेखक श्रीनिवास जोशी, जिला भाषा अधिकारी, त्रिलोक सूर्यवंशी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal SEC Initiates Ward Delimitation Drive

The Himachal Pradesh State Election Commission has initiated the process for delimitation of wards in four Urban Local...

शिमला में गैस-पेट्रोल की स्थिति सामान्य : डीसी

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने स्पष्ट किया है कि जिला शिमला में घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की...

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, संदर्भ सिरमौर – डॉ. कमल के. प्यासा

सिरमौर राज्य की स्थापना 1139 ईस्वी में जैसलमेर के राजा शालीवाहन द्वितीय के पुत्र रसालू द्वारा (सिरमौरी ताल...

State Rolls Out User Fees to Cover Rs 6,000 Cr Gap

Facing mounting fiscal pressure following the cessation of the Revenue Deficit Grant (RDG) recommended by the 16th Finance...