राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 30 अक्टूबर, 2015, शिमला
एस जे वी एन एल द्वारा शिमला के एसडी स्कूल में डिक्लेमेशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय भ्रष्टाचार को दूर करने में युवाओं की भूमिका रहा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 95000 रुपए की राशि इतिका ठाकुर ने प्राप्त की। दूसरा पुरस्कार 4 हजार रुपए की राशि अंकिता ठाकुर और तीसरा पुरस्कार कक्षा 10 की अंकिता ठाकुर को 3 हजार रुपए राशि स्वरूप दिया गया। यह कार्यक्रम एसजीवीएन द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में वी. शंकर नारायण चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने बतौर मुख्यातिथिा शिरकत की। मुख्यातिथि व स्कूल के प्रधानाचार्य विजय सिंह ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांट कर उन्हें सम्मानित किया।