January 18, 2026

पोटमोर में जिला स्तरीय फोक डांस स्पर्धा; जिला की 18 टीमों ने लिया भाग; फोक डांस में पोटमोर, रोल प्ले में भराड़ी स्कूल भारी; विजयी टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी भाग

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 4 अक्टूबर, 2015, शिमला

Portmore6.10.1519 अक्तूबर को सोलन में होंगी स्टेट लेवल प्रतियोगिता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटमोर में शनिवार को राष्ट्रीय रोल प्ले व राष्ट्रीय फोक डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। राष्ट्रीय रोल प्ले में जिला की 9 टीमें शामिल थीं, जबकि फोक डांस में भी 9 ही टीमें थीं। राष्ट्रीय रोल प्ले में छात्रों के लिए अलग-अलग थीम दी गई थी। इसमे हैल्दी व्यवहार, लड़के व लड़कियों में सम्मानता, बर्जुर्गों की देखभाल व आदर, एचआईवीएडस, पर्यावरण संरक्षण, बूरी आदतों का असर आदि शीर्षक बच्चों के लिए दिए गए थे।

इस प्रतियोगिता में जिला स्तर के स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। रावमापा पोटमोर स्कूल की प्रधानाचार्य निशा भलूनी ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरूआत की। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रोल प्ले हिन्दी व अंग्रेजी भाषाओं में था जबकि फोक डांस लोकल भाषा में था। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुख्यातिथि के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिता के रोल प्ले में पहले स्थान पर भराड़ी स्कूल रहा। दूसरे स्थान पर पोटमोर स्कूल रहा तथा तीसरे स्थान पर रझाणा स्कूल रहा। फोक डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर पोर्टमोर स्कूल रहा। दूसरे स्थान पर खूनी स्कूल रहा। जबकि इसमें रझाणा तीसरे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता की विजेता टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 अक्तूबर को एससीईआरटी सोलन में आयोजित की जाएगी।

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Unveils ‘Vyavastha Parivartan’ for Women & Children

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today announced a series of bold initiatives under the banner...

लोक निर्माण मंत्री ने चनोग में परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...

नशा तस्करों के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी पहल

चिट्टा तस्करों और गंभीर अपराधों में दोषियों को समयबद्ध सजा दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन शिमला ने...

कसुम्पटी तहसील प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा

जिला प्रशासन शिमला ने कसुम्पटी को नई तहसील घोषित करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है।...