February 11, 2026

बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी सम्मानित; टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 9 नवंबर, 2015, शिमला

TT.Comp.9.11.15इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल टेबल टैनिस प्रतियोगिता कें एकल वर्ग में जूनियर ब्वॉयज अंडर 18 वर्ग के फाईनल में डी.पी.एस. के कर्तव्य ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चैप्सली स्कूल के नवजोत मोक्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर गल्र्ज वर्ग में डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की अंकिता वर्मा ने पहला और डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की ही अपूर्वा ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर ब्वॉयज अंडर 15 पर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल के अंश सैनी ने पहला, दयानंद पब्लिक स्कूल के ही भूपेश सैनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर गल्र्ज अंडर 15 वर्ग में ताराहॉल स्कूल की वंशिका सूद ने पहला और ताराहॉल स्कूल की ही विधि दावर ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैडेट ब्वॉयज अंडर 12 वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल के अंश सैनी ने पहला और शिमला पब्लिक स्कूल की प्रांजल रे ने दूसरा स्थान हासिल किया। कैडेट गल्र्ज अंडर 12 वर्ग में ताराहॉल स्कूल की वंशिका सूद ने पहला और ताराहॉल स्कूल की ही विधि दावर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ब्वॉयज टीम वर्ग में दयानंद पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। चैप्सली स्कूल की टीम रनरअप रही, जबकि सेंट थॉमस स्कूल प्रथम रनरअप और डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की टीम द्वितीय रनरअप रही। दयानंद पब्लिक स्कूल की टीम में कर्तव्य, अंश सैनी व भूपेश सैनी शामिल थे। चैप्सली स्कूल की टीम में नवजोत मोक्टा, जयंत राणा व विशाल ठाकुर शामिल थे, जबकि सेंट थॉमस स्कूल की टीम में दलविंद्र ङ्क्षसह, अमन खाची, प्रिकशित शामिल थे। डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की टीम में अनमोल राय, सिद्धार्थ सूद, ऋषभ गुप्ता शामिल थे।

गल्र्ज टीम वर्ग में डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की ए टीम ने बाजी मारी। इस टीम में आदिशा सैनी व कीर्ति ठाकुर शामिल थीं। टीम वर्ग में रनरअप डी.ए.वी. लक्कड़ बाजार की बी. टीम रही जिसमें अपूर्वा ठाकुर, अंकिता वर्मा व एस. रागिनी शामिल थी। इसके अलावा प्रथम रनरअप ताराहॉल स्कूल की ए टीम रही जिसमें वंशिका सूद व विधि दावर शामिल थी, जबकि  ताराहॉल स्कूल की बी टीम द्वितीय रनरअप रही, जिसमें समृद्धि व विशुद्धा शामिल थी। इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर एच.पी.एस.ई.बी. लिमिटेड के मुख्य अभियंता सुनील ग्रोवर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

एनसीडब्ल्यू का शिमला में महिला सुरक्षा कार्यक्रम

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) 12 फरवरी को शिमला में उच्च शिक्षण संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर स्टेट...

देशभर के बिजली कर्मचारी करेंगे 12 फरवरी को हड़ताल

हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन (HPEA) ने घोषणा की है कि देशभर के लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और...

मजबूत हिमाचल का संकल्प, जाबरी को मिला महिला मंडल भवन

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...

Sukhu Slams BJP Over Fiscal Mismanagement

In a strongly worded statement issued today, CM Sukhu accused the previous BJP government of draining the state...