दयानंद में वायुसेना अफसरों की कार्यशाला — वायुसेना में बेहतर भविष्य पर छात्रों से परिचर्चा

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 23 अक्टूबर, 2017, शिमला

दयानंद पब्लिक स्कूल शिमला में छात्रों के लिए कैरियर से जुड़ी एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय वायु सेना अधिकारियों द्वारा किया गया। इसमें छात्रों को वायु सेना अधिकारियों द्वारा एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में जहां छात्रों को वायु सेना में बेहतर भविष्य को लेकर जानकारी प्रदान की गई। वहीं इस फील्ड में आने के लिए तैयारी और योग्यता से भी छात्रों को भली भांति अवगत करवाया गया।

इस परिचर्चा में दसवीं, 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य भावी नागरिकों के भविष्य को सी दिशा प्रदान करना व राष्ट्र सेवा के लिए उन्हें पे्ररित करना है। कार्यशाला का संचालन वायु सेना के अधिकारियों में विंग कमांडर कुंतल दिल्ली, स्कैवडन लीडर सुमित पुनी कसौली, फलाइट लै. लोकेश रावत चंडीगढ़, फलाइंग आफिसर नीरज तिवारी लुधियाना के द्वारा किया गया। प्रस्तुत कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपने कई प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा का निवारण किया। छात्रों के उत्साहवद्र्धन के लिए उन्हें विभिन्न उपहार भी दिए गए। सेना के प्रति विद्यार्थियों के मन में सम्मान व सेवा भाव जागृत करने में इस कार्यशाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम ने वायु सेना अधिकारियों के इस प्रयास की प्रशंसा की व उनका आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को भी पे्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला छात्रों के भविष्य और वायु सेना में जाने के इच्छुक छात्रों के लिए कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला अन्य स्कूलों में भी आयोजित करने की जरूरत है, ताकि सभी बच्चे कैरियर के प्रति जागरूक रह सके।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CBSE पैटर्न से बदली शिमला की शिक्षा व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

CM Unveils Major Push for State Athletes

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, while interacting with young trainees, budding athletes and children at the Sports...

नाभा में योग, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संगम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विवेकानंद केंद्र और बूथ नंबर 16, नाभा क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में...

शांति आलय में योग का उत्साह, स्वस्थ जीवन का संदेश

रामपुर क्यौंथल स्थित शांति आलय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्ण एवं...