March 10, 2026

प्राथमिक शिक्षा में और गुणवत्ता लाने के लिए ‘प्रेरणा’ कार्यक्रमः रोहन चंद ठाकुर

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 6 मई, 2016, शिमला 

उपायुक्त शिमला  रोहन चंद ठाकुर ने आज यहां बताया कि राजकीय प्राथमिक स्कूलों में दी जाने वाली शिक्षा में और अधिक गुणवत्ता लाने के उद्देश्य से ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम 12 मई, 2016 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट में आरंभ होगा। रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिला के सभी शिक्षा खंडों में प्राथमिक स्कूलों में दी जा रही शिक्षा में और अधिक गुणवत्ता सुनिश्चित कर बच्चों की शैक्षणिक योग्यता में सुधार लाना और उनके आत्मबल को बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि यदि प्राथमिक स्तर पर गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए तो छात्रों को भविष्य में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा और वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम हो पाएंगे। इससे देश और समाज के विकास में भी और बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 12 मई को छौहारा, रोहडू, नेरवा, रामपुर के शिक्षा खंडों के लिए जबकि 13 मई को शिमला, मशोबरा तथा ठियोग के शिक्षा खंड के प्रतिनिधियों के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा, डाईट के अधिकारी और प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने सम्बन्धित खंडों के उप मंडलाधिकारियों को इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

MY Bharat Drives Active Youth Participation

The Ministry of Youth Affairs and Sports, through the Mera Yuva Bharat platform, continued the second phase of...

Agri-Renewables Strengthening Rural Economy

Union Minister for New and Renewable Energy Pralhad Joshi said that renewable energy is playing a crucial role...

Government Launches Platforms for Secure Health AI

The Government of India has launched two key frameworks—Strategy for AI in Healthcare in India (SAHI) and Benchmarking...

TRAI Enhances Accountability in Broadcasting Audits

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) has issued the Telecommunication (Broadcasting and Cable) Services Digital Addressable Systems Audit...