11 से 14 नवंबर तक सजेगा लवी मेला, कई नए आकर्षण रहेंगे खास

Date:

Share post:

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक रामपुर में किया जाएगा, जिसके लिए मेला आयोजन समिति की एक अहम बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान चार सांस्कृतिक संध्याएं होंगी, जिनमें दो पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित रहेंगी। इसके अलावा मिस्टर एवं मिस बुशहर प्रतियोगिता, लेजर शो, पारंपरिक वाद्य यंत्र प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, पारंपरिक स्वाद महोत्सव, वॉल आर्ट प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण होंगी। उपायुक्त ने कहा कि यह मेला हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसके जरिए व्यापारिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ विलुप्त हो रही कलाओं और वस्तुओं को संरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बुशहर रियासत की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक प्रदर्शनियां, पुराने दस्तावेज, पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पाद, आभूषण, स्थानीय कृषि और बागवानी उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही रामपुर हेरिटेज वॉक, पारंपरिक लवी बाजार और बुशहर व तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को भी विशेष रूप से दर्शाया जाएगा।

मेले के दौरान पूरे रामपुर शहर में विशेष लाइटिंग, सजावट और सेल्फी प्वाइंट्स बनाए जाएंगे, जबकि आगंतुकों की सुविधा के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक अस्थायी पेयजल कनेक्शन और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि लगभग 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सुरक्षा के प्रभारी होंगे, साथ ही जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मेले के मैदान में लगने वाली अश्व प्रदर्शनी में हिमाचल की प्रसिद्ध चामुर्थी नस्ल के घोड़ों के साथ-साथ अन्य राज्यों की नस्लों को भी शामिल करने की योजना है, जिसके तहत घोड़ों की दौड़ और गुब्बारा फोड़ जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। पशुपालकों के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें पशु स्वास्थ्य और आधुनिक पशुपालन पर चर्चा होगी। इसके अलावा किन्नौरी मार्केट को एकरूपता देने के लिए एक ही शैली की कैनोपी उपलब्ध कराई जाएगी और विभिन्न सरकारी विभाग अपनी पिछले तीन वर्षों की नई उपलब्धियों की प्रदर्शनी लगाएंगे। मेले में स्कूली बच्चों के लिए लवी मेले के इतिहास पर आधारित निबंध लेखन प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की जाएगी, और साथ ही नशामुक्त हिमाचल, सड़क सुरक्षा, प्लास्टिक मुक्त मेला तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।

EVM सुरक्षा पर डीसी सख्त: फागु वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

EVM सुरक्षा पर डीसी सख्त: फागु वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

शिमला के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का दौरा...

This Day In History

1138 The Aleppo earthquake struck Syria, becoming one of the most catastrophic natural disasters recorded in human history. 1884 Eleanor Roosevelt,...

Today, 11 Oct, 2026 : International Day of the Girl Child

The International Day of the Girl Child, observed annually on October 11 following a 2011 United Nations resolution,...

Empowering Young Innovators to Drive India’s Climate Leadership

The Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), Pune, hosted the APARC Early Career Researcher (ECR) Workshop at Meghdoot...