90वें जन्मदिन पर बेली राम आजाद सम्मानित

Date:

Share post:

दीप शंकरी मेमोरियल समिति, कटोह (तहसील कंडाघाट, जिला सोलन) द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार बेली राम आजाद को उनके 90वें जन्मदिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

क्यारीघाट (जिला सोलन) में आयोजित इस सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में समिति के अध्यक्ष राम लाल वर्मा ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रही है।

समारोह के दौरान समिति की ओर से अध्यक्ष राम लाल वर्मा तथा वाकनाघाट ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान लीला दत्त शर्मा ने बेली राम आजाद और उनकी धर्मपत्नी को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में राम लाल वर्मा ने बेली राम आजाद के साहित्यिक योगदान और उनकी पुस्तकों का विशेष उल्लेख किया। वहीं, बेली राम आजाद ने इस सम्मान के लिए समिति का आभार व्यक्त करते हुए अपने जीवन, शिक्षा और संघर्षपूर्ण यात्रा को साझा किया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें ग्राम पंचायत छोशा के पूर्व प्रधान देवी राम ठाकुर, वाकना पंचायत के पूर्व उपप्रधान लीला दत्त शर्मा, बी.डी. शर्मा, सेवानिवृत्त तहसील कल्याण अधिकारी मदन सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल चंद्र कांता, अंग्रेजी व्याख्याता प्रवीण ठाकुर, वरिष्ठ लेखाकार कमल कुमार, समाजसेवी पुष्पा ठाकुर, मधु शर्मा, हरेंद्र ठाकुर, सतपाल ठाकुर तथा सेवानिवृत्त संयुक्त शिक्षा निदेशक रौशन जसवाल सहित आजाद परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामवासी शामिल रहे।

BJP Takes Hospital Shift Row to Governor

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Ex Servicemen Call for Return to Regular Army Recruitment

Facing strong opposition from military veterans over the Agniveer recruitment model, Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh...

शिमला: लोडिंग-अनलोडिंग और राशन ढुलाई के लिए टेंडर आमंत्रित

शिमला जिले की उचित मूल्य की दुकानों तक राशन (खाद्यान्न) पहुँचाने और गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए...

CBSE Skill Expo 2026–27: St. Edward’s School Shimla Hosts Regional Showcase

St. Edward’s School became a vibrant hub of innovation, practical learning, and career insights as it hosted the...

Blazing the Ice: AHS Skater Tejasvi Kuthiala Dominates at Asian Trophy 2026

Auckland House School has added another feather to its cap with an extraordinary performance by student-athlete Tejasvi Kuthiala...