हिमाचल में पत्रकार पेंशन योजना की मांग को लेकर राज्यपाल से मिला BPKM

Date:

Share post:

भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाज सेवा में राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के हरियाणा प्रान्त के प्रदेशाध्यक्ष व शिमला प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, भारतीय पत्रकार कल्याण मंच शिमला प्रान्त के प्रदेश महासचिव एवम् शिमला प्रैस क्लब के अध्यक्ष उज्जवल शर्मा, कुरुक्षेत्र व करनाल के अध्यक्ष रोहित लामसर व अजय सिंह ठाकुर आदि ने आधी-आधी रात को हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भयंकर आगजनी व भारी भूस्खलन आदि घटनाओं के दौरान एवम् हिमाचल में बड़े जोरों शोरों के साथ पनप रहे नशे के विरूद्घ संबंधित समस्या का समाधान करवाने के उद्देश्य से एक जोरदार अभियान भी छेड़ा हुआ है।

इसी के चलते बी पी के एम के शिष्टमंडल ने अपनी जान जोखिम में डाल कर हिमाचल प्रान्त के हित में सकारात्मक पत्रकारिता करने वाले समस्त मान्यता प्राप्त मीडिया पर्सन्स को भी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों के लिए भी हिमाचल सरकार से 15 हजार रूपये महीना मासिक पेंशन शुरू करवाने के उद्देश्य से पूरे हिमाचल प्रदेश में कई वर्षों से जोरदार मुहिम चलाई हुई है ताकि अपनी व अपने परिवार की हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में कठिन से कठिन परिस्थितियों के चलते हिमाचल के पत्रकारों को भी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार एवम् केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्ïटर ।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर के खुल्लर आई ए एस, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल व सूचना, जनसंपर्क व भाषा विभाग हरियाण के महानिदेशक व मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के. मकरंद पांडुरंग, हरियाणा के कैबीनेट मंत्री कृष्ण बेदी व हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा आदि के संयुक्त प्रयासों से हरियाणा के पत्रकारों के लिए न केवल पेंशन अपितु पत्रकारों के लिए अन्य अनेक कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की गई हैं।

इस प्रकार हरियाणा प्रान्त पूरे भारतवर्ष का अकेला ऐसा प्रान्त है जहां हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों की गंभीर से गंभीर समस्याओं का निदान करवाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा गंभीर रूप से बीमारियों से जूझने वाले मीडिया पर्सन्स को हरियाणा सरकार द्वारा गठित किए गए ‘हरियाणा पत्रकार कल्याण कोष Cके माध्यम से पांच लाख रूपये तक की सहायता दी जाती है व इस के साथ ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों का तीन अलग-अलग कैटेगिरियों में पांच लाख से लेकर बीस लाख तक की धनराशि का इंश्योरेंस भी करवाया जाता है।

इसी उद्देश्य से बी पी के एम के शिष्टमंडल द्वारा हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सौंपे गए मांगपत्र उपरांत हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी स्वीकार किया है कि ऐसी विकट परिस्थितियों के चलते हिमाचल के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी हरियाणा सरकार की तर्ज पर सभी सुविधाएं मिलनी चाहिएं।

खास बात यह भी रही कि इस अवसर पर बी पी के एम के शिष्टमंडलीय सदस्यों ने हिमाचल प्रान्त में नशाखोरी के लिए छेड़े गए अभियान का मुख्य श्रेय हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को देते हुए उन्हें नशाबंदी अभियान चलाने के लिए एवम् सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय नशाबंदी अवार्ड दे कर सम्मानित भी किया। इस सम्मान के चलते मंच के सदस्यों ने महामहिम राज्यपाल को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र स्थित ऐतिहासिक श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर की आशीर्वादात्मक लाल रंग की चुनरिया भी माता के आशीर्वाद के रूप में उन के गले में पहनाई गई, मंच की ओर से स्मृति चिह्न देने के साथ-साथ राज्यपाल को गर्म शॉल ओढ़ाई गई।

इतना हीं नहीं भारतीय पत्रकार कल्याण मंच की ओर से शिमला में विगत 19 फरवरी को आयोजित बी पी के एम की राष्ट्रीय संगोष्ठी की देश-विदेश की कवरेज की मुंह बोलती तस्वीरों की दो मैगजीनें भी दी गई। इस के अलावा बी पी के एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रपति अवार्डी एवम् भारतवर्ष के स्व. प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी के सबसे लोकप्रिय दिल्ली, सहारनपुर व देहरादून से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक वीर अर्जुन एवम् इसी समाचार पत्र के उर्दू भाषा में नित्य-प्रति प्रकाशित होने वाले न्यूज पेपर डेली प्रताप में प्रकाशित हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा हिमाचल में नशाबंदी के लिए छेड़े गए ।

जोरदार अभियान से संबंधित कवरेज के प्रकाशन की रिपोर्टस भी महामहिम राज्यपाल को सौंपी गई व राष्ट्रपति अवार्डी पवन आश्री ने महामहिम राज्यपाल को जानकारी दी कि दिल्ली से प्रकाशित दैनिक वीर अर्जुन राष्ट्रीय समाचार-पत्र में भारत के प्रधानमंत्री रहे व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भी मुख्य संपादक के रूप में अनेक वर्षों तक भारतवर्ष, प्रान्तों एवम् समाज हित में अपनी निर्भीक लेखनी से भारतवर्ष की आम जनता को नई दिशा दिखाने का भी कार्य किया था।

हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दैनिक वीर अर्जुन में प्रकाशित कवरेज के संग समस्त वीर अर्जुन परिवार एवम् हिमाचल से दैनिक वीर अर्जुन के ब्यूरो प्रभारी पवन आश्री को बधाई भी दी एवम् आशा जताई कि भविष्य में भी दैनिक वीर अर्जुन व उर्दू डेली प्रताप इसी प्रकार समाज व देश हित में भारतवर्ष की जनता का नया मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

महामहिम राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में उन के माध्यम से नशाबंदी के खिलाफ छेड़े गए जोरदार अभियान का मुख्य श्रेय स्वयं को देने की बजाए हिमाचल के समस्त मीडिया पर्सन्स को दिया व स्वीकार किया कि हिमाचल प्रान्त में वास्तव में नशाखोरी का प्रचलन बड़ी तीव्रता के साथ चल रहा है और ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए ही भले ही उन्होंने स्वयं हिमाचल प्रान्त में बढ़ती नशाखोरी की समाप्ति के लिए अनेक प्रकार के प्रयत्न किए हों ।

लेकिन वास्तविकता तो यह है कि यदि हिमाचल का मीडिया हिमाचल से नशाखोरी को हटाने के लिए उन के द्वारा छेड़े गए नशाबंदी अभियान का प्रसारण हिमाचल प्रान्त के हित में प्रमुखता से अपने-अपने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनलों, प्रिन्ट मीडिया से जुड़े समस्त राष्ट्रीय समाचार-पत्रों व अन्य लघु समाचार-पत्रों एवम् सोशल मीडिया के माध्यम से यदि पूरे युद्घस्तर पर प्रचारित ना किया जाए तो ऐसे में हिमाचल से नशाबंदी अभियान पर काबू पाने की प्रक्रिया की ओर अग्रसर परिस्थितियों में हिमाचल में नशाबंदी अभियान को वास्तव में सकारात्मक रूप से प्रचारित करने का मुख्य श्रेय उपरोक्त सभी मीडिया के साथियों को ही जाता है।

उन्होंने ऐलान किया कि नशाखोरी के खिलाफ छेड़े गए अपने अभियान में और अधिक तेजी लाने के लिए जहां स्वयं निजी रूचि ले कर वे और अधिक अथक प्रयास करेंगे वहीं वे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु व मंत्रीमंडल के अन्य सभी सदस्यों व विपक्षी राजनेताओं से भी इस महान कार्य से जुडऩे के लिए भी जोरदार तरीके से अपनी मांग जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि वैसे तो भारतीय पत्रकार कल्याण मंच हिमाचल के पत्रकारों की इस लड़ाई को अनेक वर्षों से लड़ रहा है लेकिन गत 19 फरवरी को शिमला स्थित अमर उजाला स्टेट ऑफिस के सामने, टिम्बर हाऊस के पास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में बी पी के एम द्वारा पत्रकारिता पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया व बतौर विशिष्ट अतिथि हिमाचल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद व हिमाचल के कैबीनेट मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शामिल हुए थे।

इस दौरान भी बी पी के एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री, बी पी के एम के हिमाचल के प्रान्त महासचिव उज्जवल शर्मा, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल व राष्ट्रीय सचिव सतनाम सिंह आदि मीडिया पर्सन्स की ओर से हिमाचल विस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को भी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की तर्ज पर हिमाचल के पत्रकारों को भी 15 हजार रूपये महीना मासिक पेंशन देने के लिए हिमाचल सरकार से मांग की गई थी।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा देखने को मिला जब हिमाचल विस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया जैसे किसी सुलझे हुए व सभी राजनैतिक दलों के साथ समानता के साथ व्यवहार करने वाले किसी नेता ने भारतीय पत्रकार कल्याण मंच द्वारा हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डाल कर पत्रकारिता करने वाले मान्यता प्राप्त  पत्रकारों को भी हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की तर्ज पर जल्द से जल्द हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु से मिल कर इस मांग को प्रमुखता के साथ हिमाचल प्रान्त में शुरू करवाने के लिए विशेष बैठक कर इस महान कार्य को हर हाल में अमलीजामा पहनाने का भरोसा दिलाया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Auckland House School Brings 160 Years of Legacy Alive with “FAME”

Celebrating 160 remarkable years of excellence, tradition, and holistic education, Auckland House School lit up the stage with...

एडजस्टमेंट, लघुकथा – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ मृदुल को ठीक 10 बजे स्नेहा से मिलने जाना था| वैसे तो वह पढ़ा लिखा...

This Day In History

1896 The U.S. Supreme Court delivered its verdict in Plessy v. Ferguson, a landmark ruling that upheld racial segregation...

Today, 18 May, 2026 : International Museum Day

International Museum Day is observed every year on 18 May to highlight the important role museums play in...