एचपीटीडीसी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सुक्खू से भेंट कर निगम से जुड़ी विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एचपीटीडीसी के अधीन आने वाले छह होटल — एप्पल ब्लॉसम (फागू), लेक व्यू (बिलासपुर), चांशल (रोहड़ू), रोस कॉमन (कसौली), सरवरी (कुल्लू) और ममलेश्वर (चिंडी) — का संचालन निगम द्वारा ही किया जाएगा।

कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वे आगामी एक वर्ष में इन होटलों को लाभ में लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार एचपीटीडीसी को पूरा सहयोग देने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि मंडी जिले के तत्तापानी क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 30 कमरों वाला एक नया होटल स्थापित किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने कर्मचारियों से गुणवत्ता युक्त सेवाएं सुनिश्चित करने और भोजन, आतिथ्य व अन्य सुविधाओं में उच्च मानक बनाए रखने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी के साथ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हुकुम राम, महासचिव राज कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत कुमार फेरम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ELI Scheme: Focus on Employment & EPF Compliance

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Govt Banks on Welfare, Employment Boost

The Himachal Pradesh Government has claimed that it has fulfilled all major election guarantees within three and a...

हिमाचल : लेख/अभिलेखों वाले प्राचीन सिक्के भाग 2 गतांक से आगे

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यौद्धेय सिक्के : 8.सिक्के की धातु = ताम्र। सिक्के का आकर = गोलाकार। सिक्का का व्यास...

ESMA Action Prevents Garbage Chaos in Shimla

In a decisive move to maintain public hygiene and civic order, District Magistrate Shimla Anupam Kashyap has imposed...

रक्छम-छितकुल में भालू परिवार कैमरे में कैद

रक्छम छितकुल वन्यजीव अभयारण्य में हिमालयी भूरे भालू की मौजूदगी का एक महत्वपूर्ण फोटोग्राफिक रिकॉर्ड सामने आया है।...