सरकारी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक से जागरूकता

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक विशेष राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, आज शिमला जिले के विकासखंड टूटू और चौपाल में सूचना एवं जन संपर्क विभाग के अंतर्गत नाट्य दलों द्वारा गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकासखंड टूटू की ग्राम पंचायत शोघी के गोरो कनौण और ग्राम पंचायत जनोल के काइना में त्रिमूर्ति रंगमंच के कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जबकि विकासखंड चौपाल की ग्राम पंचायत बम्टा और नेरवा में भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों ने लोगों को जागरूक किया।

इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनता को विशेष रूप से अनुवर्ती कार्यक्रम, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, गृह अनुदान योजना, दक्षता योजना, तथा अंतर्जातीय विवाह पुरस्कार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को भी प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर गोरो कनौण के वार्ड सदस्य दिनेश कश्यप, काइना की बीओ उमा देवी, नेरवा की आशा वर्कर रीता, तथा बम्टा के उप-प्रधान योगेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जानकारी सीधे जनता तक पहुंचाना और समाज में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Governor Inspects Relief Efforts in Chamba

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

SEBI-BSE IPF Hold Investor Awareness Session

A Regional Investor Seminar for Awareness (RISA) was organised today at the Himachal Pradesh State Secretariat, Shimla, jointly...

Dr. Joseph Emmanuel Marks AHS 160-Year Celebration Event

Auckland House School commemorated its 160th year with a landmark academic celebration featuring the launch of The Altiora...

वीरभद्र सिंह की स्मृति में खेलों का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित...

रोहड़ू में पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं को गति

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए...