इंद्रजीत: पहाड़ी संस्कृति के संरक्षक

Date:

Share post:

हिमाचली लोक संस्कृति के संवाहक और प्रसिद्ध लोक गायक इंद्रजीत ने शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल की विलुप्त होती सांस्कृतिक विरासत, लोकगीत, परंपराएं और स्थानीय पहनावे की पहचान को बचाने के अपने सतत प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की।

इंद्रजीत ने बताया कि वे न केवल लोकगीतों के माध्यम से, बल्कि हिमाचली बोली, वेशभूषा, टोपी और जीवनशैली के माध्यम से भी प्रदेश की संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब भी मैं किसी मंच पर जाता हूं, मेरी कोशिश होती है कि मेरी प्रस्तुति के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति की पूरी झलक सामने आए — चाहे वह भाषा हो, पहनावा हो या जीवन मूल्य।”

उन्होंने राज्यपाल को यह भी अवगत कराया कि उन्होंने पारंपरिक कुल्लवी टोपी को एक नई पहचान दी। खासकर टोपी पर लगाई जाने वाली मोर की कलगी की जगह उन्होंने चांदी की कलगी का प्रचलन शुरू किया, जो अब एक लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रतीक बन चुकी है।

राज्यपाल ने इंद्रजीत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही उनके कार्यों की जानकारी थी, और वे चाहते हैं कि इंद्रजीत आगे भी इसी समर्पण के साथ स्थानीय संस्कृति के संरक्षण में लगे रहें। उन्होंने इंद्रजीत के कार्य को “संस्कृति की सेवा” बताते हुए कहा कि इससे न केवल हिमाचल, बल्कि देशभर के लोगों को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

यह उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत का नाम आज हिमाचल ही नहीं, देशभर में लोक संस्कृति को संजोने वाले प्रमुख नामों में शुमार है। वर्ष 2016 में आया उनका सुपरहिट गीत ‘हाड़े मेरे मामुआ’ आज भी लोगों की जुबां पर है और यही गीत उन्हें घर-घर की पहचान दिलाने का माध्यम बना।

इंद्रजीत का यह समर्पण और सांस्कृतिक चेतना आज के दौर में स्थानीय विरासत को जीवित रखने की एक मिसाल है।

Priti Zinta Extends Help to Mandi & Kullu

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

गुरुपर्व पर विशेष, महान दार्शनिक संत गुरु नानक देव जी

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली "अवल अल्लाह नूर उपाइया कुदरत के सब बंदे। एक नूर से सब...

प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे जयराम, प्रदेश की खुशहाली की अरदास की

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी एक बयान में प्रदेश की सुक्खू सरकार...

India’s Cultural Renaissance and Modern Progress Inspiring the World: Governor

Blending spiritual heritage with rapid modernisation is positioning India as a global inspiration, Governor Kavinder Gupta said while...

सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में धूमधाम से मना गुरु पर्व, बच्चों ने सीखी समानता

सनरॉक प्ले स्कूल, गुम्मा (कोटखाई) में सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी का...