हिमाचल में सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Date:

Share post:

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश में 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (NID) के अवसर पर सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान (IPPI) का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पोलियो-मुक्त दर्जे को बनाए रखना है।

अभियान का विधिवत शुभारंभ आज माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा कमला नेहरू अस्पताल, शिमला में बच्चों को पोलियो की मौखिक खुराक पिलाकर किया गया। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अभियान के तहत राज्य भर में 5,793 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 6 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक दी जाएगी। अभियान के सुचारु संचालन के लिए 11,706 टीकाकरण टीमें तैनात की गई हैं।

21 दिसंबर को बूथ दिवस के रूप में मनाया गया, जबकि 22 और 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के दौरान घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों, प्रवासी परिवारों और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। अभियान के लिए आवश्यक पोलियो वैक्सीन, कोल्ड-चेन उपकरण और अन्य लॉजिस्टिक सामग्री पहले ही सभी जिलों को उपलब्ध कराई जा चुकी है।

इस अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, पंचायती राज संस्थाएँ, स्कूल शिक्षक और स्थानीय प्रशासन सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश की जनता से अपील की गई है कि 5 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लाएँ, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

उल्लेखनीय है कि लाहौल-स्पीति जिले के काज़ा ब्लॉक स्थित हिक्किम पोलियो बूथ, जो समुद्र तल से 14,400 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊँचाई पर स्थित पोलियो बूथ है।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और हिमाचल प्रदेश को पोलियो-मुक्त बनाए रखने की दिशा में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

शिमला प्रेसिडेंसी स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Digital Transparency Push: Himachal Launches Social Audit Portal

In a key step toward public accountability, Secretary of Rural Development and Panchayati Raj C. Paulrasu launched the...

Strict Action in Himachal: Negi Penalizes Firms as HPSHIVA Expands

Himachal Pradesh Horticulture Minister Jagat Singh Negi has ordered a strict crackdown on lagging infrastructure development under the...

Centre Approves Key Highway Upgrades for Himachal

In a major push for Himachal Pradesh's connectivity, State Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh met...

Clean Streets, Hard Justice: CM Unveils Himachal Vision

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu laid foundation stones and inaugurated development projects worth nearly ₹48 crore in the...