हिमाचल में बर्फबारी के बीच मरीज का एयरलिफ्ट

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तत्परता के चलते रविवार को डोडरा क्वार के दुर्गम क्षेत्र से 85 वर्षीय धर्मी का एयरलिफ्ट कर पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। मरीज पिछले एक सप्ताह से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।

मौसम और भारी बर्फबारी के कारण स्थानीय परिवहन असंभव था। मरीज के परिजन की अनुरोध पर प्रशासन ने एयरफोर्स से तुरंत मदद मांगी। दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए, जिनमें मरीज और उनके तीमारदारों के अलावा अन्य परिजन भी सुरक्षित रूप से एअरलिफ्ट किए गए।

शुरुआत में मरीज को आईजीएमसी शिमला ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण वहां लैंडिंग संभव नहीं हुई। इसके बाद प्रशासन ने पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने का निर्णय लिया। एयरलिफ्ट में ज्वाइंट सेक्रेटरी जीएडी और एडीएम प्रोटोकॉल ने सक्रिय भूमिका निभाई। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेटिव और अन्य अधिकारी मरीज के चेकअप और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि डोडरा क्वार प्रशासन ने मरीज की स्थिति की सूचना तुरंत सरकार को दी और सरकार की त्वरित कार्रवाई से मरीज सुरक्षित अस्पताल पहुंची हैं।

ईको-टूरिज्म से अर्थव्यवस्था तक : हिमाचल को नई ताक़त

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...