साहिल ठाकुर बने भारतीय सेना लेफ्टिनेंट

Date:

Share post:

ग्राम पंचायत चोलथरा के गांव Digho के साहिल ठाकुर, सुपुत्र कुलदीप ठाकुर, का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। साहिल ने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (सेना) की परीक्षा में पूरे देश में 16वां स्थान हासिल किया।

साहिल के पिता वर्तमान में भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर सेवारत हैं, जबकि माता सुमन ठाकुर गृहणी हैं। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे साहिल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा DAV Public School, Greoh, +2 की पढ़ाई DPS Dalhousie से और B.Tech (Computer Science Engineering) की पढ़ाई JP University of Information Technology, Solan से पूरी की। उन्होंने मल्टीनेशनल कंपनी का लाखों रुपये का पैकेज ठुकराकर सेना में करियर बनाने का फैसला किया और अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए देश सेवा को चुना।

साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादा स्वर्गीय गोविंद राम, दादी ब्रह्मी देवी, भाई सार्थक ठाकुर, ताया पवन कुमार, गुरूजनों और रिश्तेदारों को दिया। उनकी ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में ट्रेनिंग जल्द ही शुरू होगी।

शिमला छात्र-छात्राओं ने पीजीआई ट्रेनिंग पूरी की

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

DPS Society Organises Two-Day Leadership Workshop on School Governance

Pro Vice Chairman DPS Shimla, Anil Walia, Participates in Professional Learning Programme The Delhi Public School Society organised a...

Pedal to Progress: Global Cyclist Somen Debnath Meets Governor

Internationally acclaimed cyclist and social activist Somen Debnath paid a courtesy call on Governor Kavinder Gupta at Lok...

Festive Felicitations: Governor, CM Wish Citizens on Raksha Bandhan

Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta and Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu extended their heartfelt greetings and warm...

हर नागरिक तक स्वास्थ्य: डुढालटी में लगा मुफ्त जांच शिविर

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार हर नागरिक को आधुनिक...