ठियोग में इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन पर बड़ा कदम

Date:

Share post:

प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज सड़क और टियाली-नहोल संपर्क मार्ग का जायजा लिया तथा क्षेत्रीय जनसभाओं में लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

टियाली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने बताया कि फागू से चियोग-टियाली-धमांदरी-सैंज संपर्क सड़क के उन्नयन पर लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि यह सड़क काफी पुरानी है और बढ़ते यातायात को देखते हुए इसका उन्नयन आवश्यक हो गया था। संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि शाकीलधार से नहोल संपर्क सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मंत्री ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है और सड़क निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दौरे के दौरान उन्होंने बसेवड़ा धार से बखारी खड्ड तक एम्बुलेंस रोड निर्माण तथा टियाली में आयुर्वेदिक पीएचसी भवन के लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ ही, टियाली-नहोल सड़क पर डंपिंग कार्य की जांच के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

धमांदरी में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने ठियोग क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि यशवंत नगर-छैला-नेरीपुल सड़क के उन्नयन पर 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही और सेब बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

रहईघाट क्षेत्र में उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ठियोग क्षेत्र में 16 सड़कों को स्वीकृति मिली है। साथ ही, मतीयाना-छैला-कोटखाई सड़क परियोजना पर 38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, हालांकि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण कार्य प्रभावित है।

दौरे के दौरान मंत्री ने विभिन्न पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

Free Dental Camp Benefits Gharech School, Mashobra

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1854 American philosopher Henry David Thoreau published Walden, an exploration of simple living and self-reliance that later inspired civil...

क्रांतिकारी शहीद मदन लाल ढींगरा – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी आज हम स्वतंत्रता से अपने देश में कहीं भी आ-जा सकते हैं, कहीं...

शुराचली को सौगात: स्वास्थ्य और सुविधाओं का नया दौर

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल की ग्राम पंचायत भोलाड़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं...

वादे बनाम हकीकत: जयराम ठाकुर ने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में जारी एक बयान में राज्य की कांग्रेस सरकार...