शहरी निकाय चुनाव: नामांकन खत्म, 17 मई को मतदान

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा शहरी निकायों के सामान्य चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हो गई। 21 अप्रैल को जारी अधिसूचना के तहत 51 शहरी निकायों में चुनाव कराए जा रहे हैं।

आयोग के अनुसार, 2 मई नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। अब नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सुबह 10 बजे से की जाएगी। 6 मई को नाम वापसी के तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

राज्य में मतदान 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा।

नामांकन के अंतिम दिन राज्यभर में कुल 721 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 149 नामांकन प्राप्त हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 28 नामांकन पत्र दाखिल हुए।

तीन दिनों की नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 1,426 नामांकन पत्र जमा हुए। जिला स्तर पर कांगड़ा 269 नामांकन के साथ सबसे आगे रहा, जबकि हमीरपुर में कुल 55 नामांकन दर्ज किए गए।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी आवश्यक तैयारियां तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही हैं।

रामपुर–खनेरी टीबी मामला: सरकार पर जयराम का हमला

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1619 First representative assembly in America: The Virginia House of Burgesses held its first meeting in Jamestown, Virginia, becoming...

Three-Day IIAS Seminar on Tilak’s Legacy Concludes

The three-day International Seminar on “The Role of Tilak in National Integration”, organized by the Indian Institute of...

कुल्लू की अमूल्य विरासत: ऋषि मार्कण्डेय मंदिर

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी देवभूमि कुल्लू जहाँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यह समस्त...

राजनीतिक प्रतिशोध से प्रदेश का नुकसान: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिशोध की...