सरोग स्कूल का दमदार प्रदर्शन, 26 फर्स्ट डिवीजन

Date:

Share post:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सरोग ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस वर्ष रोहिणी ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया और हिमाचल प्रदेश में 18वां स्थान हासिल किया, जो स्कूल और गांव दोनों के लिए गर्व की बात है। जाह्नवी ने 90.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

तीसरे स्थान पर संजना और अंजलि संयुक्त रूप से रहीं, दोनों ने 89.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके अलावा आंचल ने 87.4, वंशिका ने 87.2, स्नेहा ने 86.8, रिया ने 86, नितिका ने 85.5 और सिमरन ने 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कुल 28 विद्यार्थियों में से 26 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल की उपलब्धि को और खास बना दिया।

इस शानदार परिणाम से सरोग गांव में उत्सव जैसा माहौल है। अभिभावक, शिक्षक और छात्र सभी इस सफलता पर गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

CM Reviews Aerocity Project Near Gaggal

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Cottons to Host 27th BL Modi Memorial Inter-School English Elocution Competition

Bishop Cotton School, Shimla, will host the 27th edition of the prestigious B. L. Modi Memorial Inter-School English...

BCS Alumnus Vishwesh Negi Appointed India’s Ambassador to Iran

Bishop Cotton School, Shimla, proudly congratulates its esteemed alumnus, Vishwesh Negi (IFS: 2002), on his appointment by the...

This Day in History

1492 Christopher Columbus began his first voyage from Palos de la Frontera, Spain, with three ships — Santa María,...

India’s Lifting Legends Shine After Glasgow Triumph

Union Minister for Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya felicitated India’s Commonwealth Games 2026 weightlifting medallists for...