देशभर में शुरू हुआ ऑनलाइन योग अभियान

Date:

Share post:

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में योग और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 100 दिन का निःशुल्क लाइव ऑनलाइन योग सत्र शुरू किया गया है। इस पहल का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों को गति देना और 27 मई 2026 को योग के क्षेत्र में विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने का प्रयास करना है।

आयुष विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के बीच हुए समझौता ज्ञापन के तहत यह 100 दिवसीय मुफ्त ऑनलाइन योग कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों को 14 दिवसीय संरचित योग मॉड्यूल के आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सत्रों का प्रसारण आयुष मंत्रालय के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे देशभर के लोग आसानी से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने सभी नागरिकों से इस योग अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है ताकि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर संपर्क किया जा सकता है।

चुनाव आयुक्त ने लिया मतदान केंद्र का जायजा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 26 june, 2026 : Anti-Drug Day

Anti-Drug Day is observed to raise awareness about the harmful effects of drug abuse and to promote a...

Shimla Literary Circle Celebrates ‘Feminine Lyre’ Launch

An engaging literary evening unfolded at Brews & Books Café, Mall Road, as the Keekli Charitable Trust hosted...

Himachal’s Anti-Chitta Day Hits Drug Networks Hard

The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking was observed as ‘Anti-Chitta Day’ across Himachal Pradesh as...

28 जून को अंडर-18 रग्बी ट्रायल, राष्ट्रीय टीम का चयन

रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश (RAHP) और रग्बी एसोसिएशन शिमला (RAS) के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को...