रिज मैदान पर सजा एजु एक्सपो, छात्रों को मिलेगी करियर की नई दिशा

Date:

Share post:

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान, मॉल रोड पर बुधवार से दो दिवसीय “द ट्रिब्यून एजु एक्सपो शिमला 2026” का शुभारम्भ हो गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह एजुकेशन एवं करियर गाइडेंस एक्सपो 20 और 21 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ऐसे एजु एक्सपो विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक, डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से शिक्षा और रोजगार के स्वरूप को बदल रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को भविष्य के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध करवाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थियों के सामने करियर और प्रोफेशनल कोर्स से जुड़े कई विकल्प होते हैं, जिनकी सही जानकारी इस प्रकार के मंचों के माध्यम से मिलती है। एक्सपो में देशभर के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को उच्च शिक्षा, प्रोफेशनल कोर्स और रोजगार संभावनाओं से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग भी की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 150 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।  आयोजकों के अनुसार यह एक्सपो विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक अवसरों को समझने, विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने और अपने करियर की दिशा तय करने का बेहतर मंच प्रदान करेगा।

एजु एक्सपो में चितकारा यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी पंजाब, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, शूलिनी यूनिवर्सिटी, सीजीसी लांडरां, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, बाहरा यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी और महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख शिक्षण संस्थान भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस मौके पर निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश शर्मा, द ट्रिब्यून के महाप्रबंधक अमित शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

हिमाचल शिक्षा मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

रोहड़ू के मतदाताओं के लिए प्रशासन का बड़ा अपडेट

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने विकास खंड रोहड़ू की ग्राम सभा करालश के...

हिमाचल शिक्षा मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा...

Fame lights up The Gaiety: Bishop Cotton and Auckland House deliver a vibrant, youthful triumph

The historic Gaiety Theatre rang with music, movement and youthful verve on 19 May as Bishop Cotton School...

HPUILS Sparks Debate on De-Addiction & Mental Health

Himachal Pradesh University Institute of Legal Studies (HPUILS) organised a timely symposium on “De-Addiction and Substance Abuse with...