देशभक्ति गीतों के बीच राजीव गांधी को नमन

Date:

Share post:

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बुधवार को शिमला के छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में शहीदी दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षदों तथा कई गणमान्य अतिथियों ने भाग लेकर राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने उपस्थित लोगों को अहिंसा, भाईचारे और सहनशीलता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विचार आज भी देश को एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक और प्रेरणादायी बना दिया।

सभा में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shimla Garbage Crisis Deepens as MC Sacks 40 SEHB Worker

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आतंकवाद के खिलाफ शिमला में गूंजा एकजुटता का संदेश

एंटी टेररिज्म डे के अवसर पर जिला प्रशासन शिमला द्वारा बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में आतंकवाद विरोधी...

This Day in History

1873 Levi Strauss and Jacob Davis were granted a U.S. patent for jeans reinforced with copper rivets, marking the...

Today, 20 May, 2026 : World Bee Day

World Bee Day is observed every year on 20 May to raise global awareness about the crucial role...

Shimla Garbage Crisis Deepens as MC Sacks 40 SEHB Worker

The ongoing indefinite strike by SEHB sanitation workers has brought the city’s waste management system under severe strain,...