कोटगढ़ के कारोबारियों को मिला डिजिटल सशक्तिकरण

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग द्वारा शिमला जिला के थानेदार पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें डिजिटल मार्केटिंग, ब्रांड बिल्डिंग टूल्स, जीईएम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पोर्टल तथा एमएसई-सीडीपी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों एवं एमएसएमई इकाइयों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना, सरकारी खरीद पोर्टल की जानकारी देना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में कोटगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों से 30 से अधिक उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान, थानेदार पंचायत सुश्री सुचेता ठाकुर, एक्सटेंशन ऑफिसर यशपाल तथा रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर अजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल तकनीकों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से छोटे उद्यमी अपने व्यवसाय को नई दिशा दे सकते हैं और बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना सकते हैं।

प्रथम तकनीकी सत्र में विशेषज्ञ पुनीत कुमार ने डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन ब्रांडिंग, ग्राहक जुड़ाव, डिजिटल विज्ञापन तथा व्यवसाय विस्तार के विभिन्न डिजिटल उपकरणों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

द्वितीय सत्र में विदिशा शर्मा ने एमएसई-सीडीपी (माइक्रो एंड स्मॉल एंटरप्राइजेज क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम) योजना की विशेषताओं, क्लस्टर विकास के लाभ, वित्तीय सहायता, तकनीकी सहयोग तथा स्थानीय एमएसएमई इकाइयों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी।

तृतीय सत्र में तुषार ने जीईएम पोर्टल की कार्यप्रणाली, पंजीकरण प्रक्रिया, उत्पाद सूचीकरण, सरकारी खरीद में भागीदारी तथा टेंडर प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों से अपने व्यवसाय से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान दिया गया। उपस्थित उद्यमियों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताया और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल मार्केटिंग, जीईएम पोर्टल और एमएसई-सीडीपी जैसी योजनाएं स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों से क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Viksit Bharat 2047 Needs Youth Power: Governor

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...