शिमला जिले की उचित मूल्य की दुकानों तक राशन (खाद्यान्न) पहुँचाने और गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन निविदाएं (टेंडर्स) आमंत्रित की हैं।
जिला नियंत्रक (खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) नरेंद्र धीमान ने बताया कि भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, नारकंडा, रामपुर, गुम्मा, जुब्बल, ननखड़ी, रोहड़ू, चिड़गांव, चौपाल, नेरवा, टिक्कर और डोडरा-क्वार के थोक गोदामों से डोर-स्टेप डिलीवरी के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक ठेकेदार 31 अगस्त 2026 की सुबह 11:00 बजे तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा, भट्टाकुफर, शनान, ठियोग, ननखड़ी, टिक्कर, रोहड़ू, चौपाल और नेरवा गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए भी टेंडर मांगे गए हैं, जिन्हें 31 अगस्त को शाम 3:00 बजे अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में खोला जाएगा।
इच्छुक आवेदनकर्ता विस्तृत जानकारी वेबसाइट https://hptenders.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जिला नियंत्रक कार्यालय या दूरभाष 0177-2657022 पर संपर्क किया जा सकता है।


