शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ में महिलाओं के लिए होंगे विशेष आयोजन

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला जिले के मशोबरा विकास खंड अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीन में जोनल स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेल प्रतियोगिता का भव्य आगाज़ किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मशोबरा जोन के 15 विद्यालयों की 150 से अधिक छात्राएं भाग ले रही हैं, जो वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, योगा, शतरंज और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों के महत्व को रेखांकित किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 31 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि देवीधार से नया सेर और ब्रिज तक सड़क निर्माण के लिए 14.50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जबकि 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल का निर्माण कार्य इस वर्ष मार्च-अप्रैल तक पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये और अयोग लिंक रोड के लिए 3.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

शिमला ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस बार ‘शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ’ में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुन्नी सहित विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में महिलाओं के लिए पारंपरिक रस्साकशी के साथ-साथ क्रिकेट, कबड्डी और बैडमिंटन की विशेष प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना और एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण करना है।

CM Sukhu Mandates Thrice-Daily Attendance in 150 CBSE Schools

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 1 Sep. 2026 : World Letter Writing Day

World Letter Writing Day, observed annually on September 1, celebrates the timeless art, history, and personal intimacy of...

CM Sukhu Mandates Thrice-Daily Attendance in 150 CBSE Schools

CM Sukhu chaired an Education Department review meeting, announcing the introduction of a mandatory three-time daily attendance system—at...

Governor Celebrates ‘Ek Se Shreshtha’ Milestone in Bilaspur

Governor Kavinder Gupta addressed a gathering at the Art and Culture Auditorium in Bilaspur to mark five years...

हिमाचल के हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना का दूसरा चरण शुरू

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2026 तक जनगणना...