सीएम सुक्खू का तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरा कल से

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 1 से 3 अक्तूबर तक शिमला जिले के रोहड़ू, चिरगांव और रामपुर क्षेत्रों के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करना, स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित करना और युवाओं के बीच नशा विरोधी जागरूकता फैलाना है।

दौरे के पहले दिन, 1 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (रोहड़ू) में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और नशा मुक्त प्रदेश के संदेश के साथ ‘एंटी चिट्टा रैली’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से चिरगांव पहुंचकर नगर पंचायत मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। शाम को भटवारी गांव (ग्राम पंचायत दियुड़ी मायला) में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय निवासियों, महिला मंडलों और युवक मंडलों के साथ सीधा संवाद करेंगे तथा रात्रि ठहराव वहीं करेंगे।

2 अक्तूबर को भटवारी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री रामपुर के शिंगला हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां वे नोग घाटी के निवासियों से भेंट करेंगे और क्षेत्र के लिए विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। इसके उपरांत वे तकलेच और काशा गांव का रुख करेंगे, जहां काशा में जन-संवाद के बाद पट गांव में उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

प्रवास के अंतिम दिन, 3 अक्तूबर को मुख्यमंत्री पट गांव से नोगली पहुंचकर एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर में छात्रों से बातचीत करेंगे और दूसरी ‘एंटी चिट्टा रैली’ की शुरुआत करेंगे। रामपुर सर्किट हाउस में मध्याह्न भोजन के बाद मुख्यमंत्री शिंगला हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला स्थित अनाडेल हेलीपैड के लिए रवाना हो जाएंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस पूरे दौरे का प्राथमिक ध्येय ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं और विकास संबंधी जरूरतों को धरातल पर सुनना है, ताकि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Rohtang Pass and Manali Peaks Receive Season’s Fresh Snowfall

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...