भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), शिमला के हीरक जयंती सप्ताह के दूसरे दिन ‘भारतीय ज्ञान परंपरा का विकास: राखीगढ़ी के विशेष संदर्भ में पुरातात्विक दृष्टिकोण’ विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता, प्रसिद्ध पुरातत्वविद् एवं डेक्कन कॉलेज पुणे के पूर्व कुलपति प्रो. वसंत शिंदे ने राखीगढ़ी के पुरातात्विक साक्ष्यों के माध्यम से प्राचीन भारतीय सभ्यता, सामाजिक संरचना और तकनीकी प्रगति पर प्रकाश डाला। संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में इतिहास और पुरातत्व के अंतर-विषय अध्ययन पर बल दिया गया।
हीरक जयंती समारोह के अंतर्गत राष्ट्रपति निवास परिसर में ‘भारतीय रूप, अभिव्यक्ति और चेतना’ कला प्रदर्शनी तथा पुस्तक मेला भी आगंतुकों के लिए 15 अक्टूबर तक नि:शुल्क चालू रहेगा। संस्थान में 13 अक्टूबर को ‘वंदे मातरम’ पर विशेष व्याख्यान तथा 15 अक्टूबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा का अनावरण और कांगड़ा मिनिएचर आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया जाएगा।
HP Ministers Slam Centre Over Pending ₹112 Crore Health Funds


