महिला उद्यमिता की नई उड़ान: विजयवाड़ा में सजेगा राष्ट्रीय सरस मेले का मंच

Date:

Share post:

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और आंध्र प्रदेश सरकार (SERP) के संयुक्त तत्वावधान में विजयवाड़ा के पुन्नमी घाट पर ‘राष्ट्रीय सरस मेला 2026’ का आयोजन 13 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर से बाहर पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय मेले का औपचारिक उद्घाटन 15 अक्टूबर को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी। उद्घाटन समारोह में राज्य के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय कृषि व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री के. पवन कल्याण सहित केंद्र व राज्य सरकार के अनेक गणमान्य मंत्री उपस्थित रहेंगे।

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) और ‘लखपति दीदी’ दृष्टिकोण के तहत आयोजित इस मेले में 30 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 1,500 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिला उद्यमी भाग ले रही हैं। मेले में पंजाब की फुलकारी, कश्मीर की पश्मीना, तेलंगाना के इकत टेक्सटाइल सहित विविध हस्तशिल्प और 50 व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले का मुख्य आकर्षण ‘लखपति दीदी पवेलियन’, लाइव क्राफ्ट प्रदर्शन और ‘शक्ति – द स्पिरिट ऑफ लखपति दीदी’ नामक 16 फीट की विशेष कलाकृति है, जो महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में स्थापित की गई है।

राखीगढ़ी के साक्ष्य: IIAS में भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

539 BC The army of Cyrus the Great of Persia conquered Babylon, marking the end of the Neo-Babylonian Empire. 1492 Italian...

Today, 12 Oct, 2026 : World Arthritis Day

World Arthritis Day is observed annually on October 12 to raise global awareness about rheumatic and musculoskeletal diseases,...

MY Bharat Youth Parliaments Mobilize Communities for a Drug Free Nation

Under the aegis of the 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Abhiyan', MY Bharat successfully organized Neighbourhood Youth...

India and UK Join Forces on AI Quantum and Biotech Frontiers

The 8th India–UK Science and Innovation Council (SIC) meeting in New Delhi marked a major leap forward in...