पीएम श्री जेएनवी ठियोग आधारभूत सुविधाएं और छात्र कल्याण समीक्षा

Date:

Share post:

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना था।

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से विद्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत और परिसर में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही, लगभग 560 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नियमित कचरा निस्तारण, निःशुल्क दवाइयों, स्वास्थ्य शिविरों और आवारा कुत्तों से सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए।

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक गतिविधियों, खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। विद्यालय के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए बताया गया कि सीबीएसई परीक्षा-2026 में 12वीं की छात्रा अमिशा भलूनी ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ देश भर के जेएनवी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा युवा संसद, विभिन्न ओलंपियाड और खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा है।

Governor Gupta Leads Navratri Prayers At Lok Bhavan

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Eco-Friendly Nanofiber Breakthrough for Treating Dye-Contaminated Wastewater

Researchers at the Institute of Nano Science and Technology (INST) Mohali, an autonomous institution under the Department of...

Preserving the Himalayas is a Shared National Responsibility

Stressing that every citizen has a stake in protecting the Himalayan ecosystem, Union Minister Dr. Jitendra Singh stated...

Governor Gupta Leads Navratri Prayers At Lok Bhavan

Marking the third day of Sharad Navratri, Governor Kavinder Gupta led a traditional yajna at Lok Bhavan,...

Governor Advocates for Comprehensive Environmental and Cultural Conservation

Governor Kavinder Gupta recently called for collective efforts to safeguard the State’s rich cultural heritage, natural resources, and...