विकास ठप और कानून व्यवस्था बदहाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए कहा है कि उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपनी बिखरती पार्टी और सरकार पर ध्यान देना चाहिए। शिमला से जारी एक तीखे बयान में उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘लोन प्रिय’ करार देते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं और जनता त्रस्त है।

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जनहितैषी कल्याणकारी राज्य चलाने के बजाय केवल ‘शुल्क की सरकार’ बनकर रह गई है। मंत्रिमंडल को एकजुट रखने में असफल रहने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के साथ चंद लोग ही खड़े हैं और शासन चलाने के लिए मंत्रिमंडल की जगह ‘मित्रमंडल’ चलाया जा रहा है। उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा के गुट गिनाने से बेहतर होता यदि मुख्यमंत्री अपनी सरकार के चार साल के चार ठोस काम जनता के सामने रखते।

केंद्र सरकार की ‘उड़ान योजना’ का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस योजना में सबसे बड़ा वित्तीय योगदान केंद्र सरकार का होता है, जिसमें वायबिलिटी गैप फंडिंग का प्रमुख हिस्सा केंद्र द्वारा वहन किया जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री राजनीतिक पूर्वाग्रह के चलते केंद्र सरकार का आभार जताना तो दूर, उसका नाम लेने से भी कतराते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में जो भी कार्य हो रहे हैं, वे सब केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद के बल पर ही चल रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर अराजकता और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा में तबाह हुई सड़कें आज भी ज्यों की त्यों पड़ी हैं, पूरे प्रदेश में नशे का जाल फैलता जा रहा है, और स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। जनता को न तो ‘हिमकेयर’ का लाभ मिल रहा है और न ही ‘आयुष्मान भारत’ योजना का, जिससे मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रोजगार के नाम पर ठगी और सरकार की नाकामियों को उजागर करने वाले लोगों की आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Gupta Opens Kullu Dussehra Emphasizing Tradition and Unity

The historic Dhalpur Ground in Kullu transformed into a vibrant sea of faith and color today as Governor...

Shimla Remembers Bravehearts with Solemn Parades and Tributes

Shimla’s Police Ground in Bharari echoed with solemn reverence today as the Himachal Pradesh Police observed Police Commemoration...

Himachal Government Prioritizes Rights of Visually Impaired

Health and Social Justice Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil held a crucial meeting with representatives from the...

From Bronze to Gold: Pritha Doegar Shines at Queen’s Commonwealth Writing Competition 2026

An avid reader and aspiring writer, Pritha earns international recognition for her literary talent, analytical insight and creative...