जुब्बल नवर कोटखाई में विकास कार्यों पर खर्च हो रहे 850 करोड़

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने कोटखाई प्रवास के दौरान बाग डुमेहर पंचायत में 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से तैयार लोहट पुल का विधिवत उद्घाटन किया। इस बहुप्रतिक्षित पुल की आधारशिला भी 15 फरवरी 2023 को उन्होंने ही रखी थी। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जुब्बल-नवर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र चहुंमुखी विकास का एक बेहतरीन मॉडल बनकर उभरा है, जहां सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।

क्षेत्र में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में सड़क और भवन निर्माण पर 850 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके तहत 30 नए भवन जनता को समर्पित किए जा चुके हैं, जबकि 20 अन्य भवनों पर काम तेजी से जारी है। उन्होंने गर्व से साझा किया कि इस क्षेत्र में रिकॉर्ड 205 नई सड़कों का निर्माण कर सफलता पूर्वक पासिंग की गई है, जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। इसके अलावा, कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति और इसके लिए 45 करोड़ रुपये का प्रावधान क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने 5 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से बन रहे पांच मंजिला बीडीओ कार्यालय भवन का निरीक्षण भी किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अनूठे भवन में लिफ्ट, पुस्तकालय, कैंटीन और पंचायत समिति हॉल जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जो सितंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

Athletic Thrills and Playful Races Mark DPS Primary Sports Day

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Bharmour gets ₹175 crore boost and CBSE school upgrades

CM Sukhu inaugurated and laid foundation stones for 26 development projects worth ₹175 crore in the Bharmour assembly...

कसुम्पटी में कामगार शिविर आयोजित, श्रमिकों को मिली आर्थिक मदद

हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।...

Governor Kavinder Gupta lights up Diwali for special children at Dhalli

Ahead of the joyous festival of Diwali, Governor Kavinder Gupta visited the Institute for Children with Special Ability...

तम्बाकू मुक्त हिमाचल की मुहिम तेज, गांवों तक चलेगा अभियान

हिमाचल प्रदेश को तम्बाकू मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को इस घातक लत से बचाने के लिए प्रशासन...