खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2026 में अपनी प्रतिभा दिखाने का इंतज़ार कर रहे कबड्डी खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से 24 नवम्बर, 2026 को जिला खेल छात्रावास बिलासपुर में अंडर-18 पुरुष वर्ग के चयन हेतु प्रशिक्षण ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल सुबह 10 बजे शुरू होंगे।
विभागीय प्रवक्ता के अनुसार, इन ट्रायल्स में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी, 2009 के बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल स्थल पर अपने मैट्रिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और कम से कम पांच वर्ष पूर्व नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रतियों के साथ-साथ इन सभी दस्तावेजों का एक सत्यापित (अटेस्टेड) फोटो कॉपी सेट लेकर समय पर पहुंचना होगा।
Sukh-Ashray Takes 41 ‘Children of the State’ to Delhi, Agra & Jaipur


