February 16, 2026

स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप सम्पन्न — रोहन चंद ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 29 जुलाई, 2017, शिमला

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर देश व प्रदेश को गौरवान्वित किया है। जिला शिमला में अन्य खेलों के साथ-साथ बैडमिंटन खेल को बढावा देने के लिए विभिन्न सुविधाए प्रदान की जा रही हैं। उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने यह बात आज इन्दिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित चार दिवसीय स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।

ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बैंडमिंटन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जिला शिमला के खिलाड़ियों को जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन द्वारा विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा तथा उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी कठोर परिश्रम व लगन द्वारा इस खेल के प्रति समर्पित रहें।

उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल हमें आगे बढने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होते हैं बल्कि अनुशासन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।  उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन करने नहीं कर पाए  वह और अधिक मेहनत कर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया I

इस मौके पर प्रदेश व स्टेट बैंडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

AI Expo to Spotlight 51 Next‑Gen Tech Startups

Fifty‑one promising startups from India’s AVGC‑XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics and Extended Reality) and media tech sectors...

Health Minister Unveils SAHI, BODH at AI Summit

Union Minister of Health and Family Welfare Jagat Prakash Nadda will launch two major national initiatives — the Strategy...

This Day In History

1918 Lithuania declares its independence as the Council of Lithuania signs the Act of Independence in Vilnius, restoring the...

Today, 16 February, 2026 : World Anthropology Day

This date is observed internationally to highlight the field of anthropology — the study of human cultures, societies...