March 23, 2026

बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद व अन्य सुविधाओं के लिए पार्क निर्माण के प्रयास किए जाएंगें

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 22 अप्रैल, 2018, शिमला

शिमला नगर में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद व अन्य सुविधाओं के लिए पार्क निर्माण के प्रयास किए जाएंगें, यह बात आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने संजौली में लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट बच्चों के लिए बनाए गए जुब्बल सराय पार्क के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।

भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर के विभिन्न स्थानों में पार्क निर्माण का प्रयास किया जाएगा ताकि सभी बच्चों व वरिष्ठ नागरिको को घूमने के लिए सुरक्षित तथा पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बचपन मोबाईल, टी.वी., नेटवर्क तक सीमित हो गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। माता-पिता बच्चों के विकास के लिए उन्हें खेलों के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि जुब्बल सराय में चल रहे राजकीय प्राथमिक पाठशाला को जल्द ही अन्यत्र स्थान पर स्थानान्तरित किया जाएगा । उन्होंने स्कूल के लिए नया भवन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए शीघ्र उपयुक्त स्थान चयनित करने को कहा ।

उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को संजौली से नवबहार स्कूल जाने वाले पैदल मार्ग की छत व अन्य निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर जल्द पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना, कुछ का तत्काल निपटारा किया तथा सम्बन्धित विभाग को शेष समस्याओं को जल्द समाधान करने को कहा । इस अवसर पर नगर निगम मेयर कुसुम सदरेट, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद सत्या कौंडल, वृज सूद, आरती चौहान, राष्ट्रीय किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य संजीव चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, महामंत्री संजीव सूद, नागरिक सभा के अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेश शारदा, मदन शर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Budget 2026: A Vision for Growth and Self-Reliance

Health & Family Welfare Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil and Revenue Minister Jagat Singh Negi jointly praised...

भारतनेट से गांवों को मिलेगी डिजिटल रफ्तार

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक में बताया गया कि भारतनेट...

नशा रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय

उपायुक्त ने नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और...

This Day in History

1497 Italian explorer Giovanni Caboto, also known as John Cabot, departed from Bristol to embark on his expedition to...