March 26, 2026

नशे के खिलाफ सुन्नी में 10 अक्तूबर से क्रिकेट महाकुम्भ — मुख्यमंत्री  करेंगे शुभारंभ

Date:

Share post:

Cricket

कीकली रिपोर्टर, 6 अक्टूबर, 2018, शिमला

नशा मुक्त हिमाचल अभियान को सफल बनाने के मकसद से हिमाचल प्रदेश खेल, सांस्कृतिक व पर्यावरण संघ शिमला के सुन्नी में 10 अक्तूबर से जिला स्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन करने जा रहा है। क्रिकेट के रूप में नशे के विरुद्ध लड़े जाने वाले इस अभियान में पंचायत स्तर पर 425 टीमों के कुल 6000 खिलाड़ी क्रिकेट के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।

Cricketसंघ अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने शिमला प्रैस क्लब में प्रैस कोन्फ्रेंस आयोजित कर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नशा मुक्त हिमाचल अभियान में संघ ने इस महाआयोजन से नशा मुक्ति अभियान में अपना सहयोग देने कि पहल की है और इसके तहत किसी भी स्तर का क्रिकेट खिलाड़ी इस महकुंभ में भाग ले सकेगा वहीं जिला शिमला के 14  क्रिकेट केन्द्रों पर टूर्नामेंट की 17 समितियां अलग अलग जगह कार्यरत होंगी।

10 अक्तूबर को शुरू होने वाले जिलास्तरीय क्रिकेट महाकुंभ का फ़ाइनल 4 नवम्बर को रोहडू में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर खिलाड़ी को वीयरिंग किट दी जाएगी तो वहीं जोन स्तर के विजेता व उपविजेता को क्रमश: 10 व 5 हजार के नगद पुरस्कार व स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इसी के साथ खिलाड़ियों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाने के मकसद से विजेता को 3 लाख जबकि उपविजेता को 2 लाख, मैन आफ द सीरीज को 50 हजार तो बेस्ट एमेर्जिंग यंग प्लेयर को 50 हजार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को 25 हजार व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 25 हजार नगद व ट्रॉफियाँ और स्मृति चिन्ह भेंट किए जाएंगे।

संघ अध्यक्ष ने कहा की दूरदराज़ व पिछड़े क्षेत्र डोडरा क्वार में पहली बार क्रिकेटर सफ़ेद क्रिकेट की सफ़ेद पोषकों में खेलते हुए नजर आएंगे उन्होने कहा कि पिछड़े क्षेत्र कि 6 पंचायतों की 8 टीमें इस क्रिकेट महाकुंभ में प्रदर्शन करेंगी।

YouTube player
YouTube player

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pay Parity Across States Not Mandatory : HC

In a significant decision concerning service-related disputes, the Himachal Pradesh High Court has annulled a 2018 order of...

Governor Leads Ram Navami Spirit in Jalandhar

Kavinder Gupta visited Jalandhar on a one-day tour and took part in the Ram Navami Shobha Yatra organized...

This Day In History

1807 Britain Ends Slave TradeThe British Parliament enacted the Slave Trade Act, banning the trading of enslaved people across...

Himachal Goes Green, Community Leads

The Himachal Pradesh government has unveiled a comprehensive plan to expand the state’s green cover while balancing ecological...