April 16, 2026

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम — अर्न्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस

Date:

Share post:

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

कीकली रिपोर्टर, 25 नवंबर, 2018, शिमला

अर्न्तराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर आज रिज मैदान पर महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डा0 डेजी ठाकुर ने की। डा0 डेजी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सोशल नेटवर्किग के प्रयोग बारे सुरक्षा सुझावों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी महिला को सोशल नेटवर्किग में व्यक्तिगत जानकारी, अपनी फोटो, पासवर्ड को शेयर नहीं करना चाहिए।

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रममहिला पुलिस कर्मियों द्वारा स्कूल, कॉलेज की छात्राओं व अन्य महिलाओं को गुड़िया हैल्प लाईन बारे भी जागरूक किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हैल्प लाईन के तहत 1515 पर दुरभाष करने से तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम महिलाओं की मदद के लिए सक्रिय हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत साईबर क्राईम जागरूकता तथा मोबाईल फोन के प्रयोग से सम्बन्धित महत्वपूर्ण पहलुओं व हिदायतो से भी सचेत किया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज को नशा मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने युवतियों को किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने तथा अपने परिवार के सदस्यों व अन्य सम्बन्धियों को भी इस बुराई से दूर रखने के लिए अपनी सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया।   

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमइस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व महिलाओं के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1917 Vladimir Lenin, the Russian revolutionary leader, made his return to Petrograd (present-day Saint Petersburg), a pivotal development that...

Today, 16 April, 2026 : World Voice Day

World Voice Day is observed every year on April 16 to raise awareness about the importance of the...

BJP Slams Himachal Govt Over Law & Order Collapse

The Bharatiya Janata Party has intensified its attack on the Sukhvinder Singh Sukhu-led Congress government in Himachal Pradesh,...

Dhagwar Milk Plant to Boost Rural Economy

Himachal Pradesh Agriculture and Animal Husbandry Minister Prof. Chander Kumar said on Wednesday that the upcoming advanced milk...