March 21, 2026

जन्मदिन पर माँ की बेटे के नाम चिट्ठी

Date:

Share post:

उमा ठाकुर, पंथाघाटी, शिमला

शुभ आशीष मिले तुम्हें,
हो स्वस्थ, सुखमय जीवन,
जन्मदिन के शुभ अवसर पर,
माँ की है यह दुआ ।
तुम्हारा मासूम स्पर्श पाकर,
ममत्व का, सम्पूर्ण होने का,
मातृत्व से परिपूर्ण एहसास,था उस दिन मैंने पाया ।
गूंज उठी किलकारी,
महक उठा घर आँगन,
दादा–दादी, नाना-नानी,
पापा, ताया-ताई, मासी,
के आँखों की चमक याद है मुझे ।
याद है वो रात भर जागना,
लोरी गाकर तुम्हें सुलाना,
वो पहला कदम,
वो पहली बार माँ (अम्मू) पुकारना,
वो अंगुली पकड़ाकर चलना सिखाना ।
वो स्कूल का पहला दिन,
छुट्टी पर तुम्हारा इंतजार,
वो मंदिर की घंटी बजाना,
नानी संग मंदिर में प्रशाद पाना ।
मेले में झूला झूलाना,
गाँव की मिट्टी के खेल,
हर पल, हर दिन, तुम्हारे साथ,
वो बचपन दुबारा जीना ।
अब तुम बड़े हो चले आयुष,
और बड़े हो चले तुम्हारे सपने,
तय करना होगा जीवन सफर खुद ही तुम्हें,
बिना थके, बिना रुके ।
बचा कर रखना तुम खुद को,
बुरी संगत और नशे की आदत से,
कर्ण तुम आगाह दोस्तों को,
की जीवन अनमोल है ।
भटकन जब हो महसूस,
तो कुछ पल ठहर जाना तुम,
खोल संस्कारों की पोटली,
नैतिक मूल्यों को जगाना तुम ।
है बस इतनी सी, ख़्वाहिश,
रिश्ते नातों का हो तुम्हें भान,
बड़े बुजुर्गों, बेटियों का,
दिल से करो सम्मान ।
जीवन का मोल तुम समझो,
वक्त के साथ चलकर,
मानव भीड़ से निकल,
अपनी अलग तुम पहचान बनाना ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Budget 2026: Balancing Welfare Promises with Fiscal Realities

Vandana Bhagra, Shimla  A Budget Shaped by Constraints The Himachal Pradesh Budget for FY 2026–27 is less a statement of...

Himachal Schools Struggle Without Books

More than a month after the academic session began in Himachal Pradesh’s government schools, students in Classes VI...

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, संदर्भ किन्नौर – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी लाहौल स्पीति की तरह ही किन्नौर भी हिमाचल का एक जिला है, जहाँ...

This Day in History

1760 During the Seven Years’ War, Britain seizes control of the island of Mauritius from France. 1852 Harriet Beecher Stowe’s groundbreaking...