माँ

Date:

Share post:

उमा ठाकुर, पंथाघाटी, शिमला

प्रेम करुणा, सहनशीलता, स्नेह त्याग, ममतामयी,
ईश्वर का प्रतिरूप ।
परिवार की धूरी, रिश्तों की डोर, मीठी लोरी,
हौंसला पहाड़ सा, होती है माँ ।।
कोरे कागज़ सा बचपन, संस्कारों के,
स्नेहमयी स्पर्श से, सहेजती, संवारती ।
धूप में छाँव बन, दर्द में दवा बन, अवैतनिक,
जिन्न सी, दायित्व निभाती, जीवन संघर्ष है माँ ।।
प्रथम गुरु, दोस्त, शिक्षिका, न जाने कितने,
अथाह शब्द, छुपे हैं माँ रूपी, अनमोल एहसास में ।
स्कूल की छुट्टी पर, इंतजार में बैठी, सखियों से बतियाती,
कुछ पल चुराती, सतरंगी सपने बुनते–बुनते,
भरपूर जीवन, जी लेती है माँ ।।
ऊनी स्वेटर के डिजाईन में, बेटी के बालों की चोटियाँ बनाती,
गुल्लक सी, खुशियाँ तलाशती ।
अख़बारों की सुर्खियों से, सहम कर,
यूं ही बेवजह, बेटी को गले, लगा लेती है माँ ।।
माँ से मायका, एहसास पूर्णता का, दुल्हन बनी बेटी की,
कलीरों में दुआ बन, फिर सास रूपी ढाल, बन जाती है माँ ।
रस्मों रिवाज निभाते–निभाते, दूल्हा बने बेटे को,
देवड़ी पर गोद में बिठा, उम्र भर के लिए,
ममता दामन में, समेट लेना चाहती है माँ ।।
मुंडेर पर दीप जलाये, शहरी बने बेटे के लौटने की आस,
सरहद पर डटे बेटे की, सलामती की दुआ,
में शामिल करुणा सी है माँ ।
मदर टेरेसा, सिंधुताई सपकाल, मंदाकिनी आम्टे जैसी,
अनेकों वातसल्य की मूरत का,
परिवार, समाज से विश्वपटल तक का सफर,
सशक्त, सक्षम, बनाती है माँ ।।
आसमां की बुलंदी, सागर की गहराई जितना,
आदि से अनंत तक किसी ग्रंथ में भी,
न समाये, ऐसा शब्द है माँ ।
प्रकृति सी निस्वार्थ, बस देना जाने, है इतनी सी ख़्वाहिश,
की खुशियों के कुछ पल, बच्चों से ले उधार, बचपन दुबारा जीना,
चाहती है माँ ।।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सेब खरीद सीमा पर जयराम का सरकार पर वार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (MIS) के तहत सी-ग्रेड सेब खरीद की...

प्राकृतिक खेती उत्पादों को मिलेगी नई पहचान

कृषि सचिव सी. पालरासू की अध्यक्षता में आज कृषि निदेशालय, बालूगंज में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान...

CM Announces Relief Plan for Landless Families

CM Sukhu on Wednesday said the state government is working on a policy to provide relief to poor...

Governor Honours Young Achievers, Promotes Innovation

Governor Kavinder Gupta on Wednesday urged students to explore careers beyond conventional paths, encouraging them to embrace innovation,...