March 19, 2026

प्रदेश में दवाईयां व आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की पर्याप्त उपलब्धताः जय राम ठाकुर

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और विभिन्न प्रबन्धों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां, आक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता, मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में आॅक्सीजनयुक्त बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब तक आरटी-पीसीआर, रेपिड एंटीजन टेस्ट, ट्रू-नाट और सीवी नाट से 1360794 लोगों की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में कोविड-19 की जांच की दर 194399 प्रति दस लाख है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 11,87,275 डोज प्रदान की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा के अलावा पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद कर जमीनी स्तर पर कोविड महामारी बचाव के लिए जन जागरूकता लाने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए जन प्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाना बहुत आवश्यक है और जन जागरूकता से ही वायरस की चेन को तोड़ा जा सकता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों के लिए समर्पित हेल्पलाइन के साथ-साथ ई-संजीवनी और दूरभाष नम्बर 104 के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने होम आइसोलेशन में कोविड मरीजों की सहायता और परामर्श के लिए चिकित्सकों को उनसे सम्पर्क करने के निर्देश भी दिए।

सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति तथा टीकाकरण अभियान के प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. धीमान एवं जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं प्रधान निजी सचिव डा. आर.एन. बत्ता, मिशन निदेशक एनएचएम डा. निपुण जिंदल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नवोदय चयन परीक्षा : एडमिट कार्ड जारी

नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी...

शिमला में आईएएस प्रोबेशनर्स का स्टडी टूर

शिमला में विंटर स्टडी टूर पर आए 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने उपायुक्त अनुपम कश्यप से...

जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य : उपायुक्त

जिले में घरेलू गैस और अन्य आवश्यक ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। इस संबंध में...

Exclusive: From Pages to Platforms—Meet Pooja Priyamvada, A Changemaker’s Journey

In an exclusive interview, Team Keekli speaks with Pooja Priyamvada from Delhi—author, translator and DEI consultant—who seamlessly blends...