हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक में लिए निर्णय की आज आदेश जारी कर दिए हैं। बैठक में लिए फेसलो का हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ स्वागत करता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि 11 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश सोनी के साथ प्रदेश के 23 संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई थी जिसमे जिन विषयों पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक के बाद सहमति बनी थी उसके आदेश आज जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ बोर्ड के अध्यक्ष का आभार व्यक्त करता है।