शिक्षा खंड शिमला द्वारा आयोजित समग्र शिक्षा अभियान प्रशिक्षण शिविर

Date:

Share post:

सामुदायिक सहभागिता से ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पाठशाला के समीप लाना इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्ेश्य है। ये बात आज शहरी विकास आवास नगर नियोजन विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा खंड शिमला द्वारा आयोजित समग्र शिक्षा अभियान प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि जिला शिमला में समग्र शिक्षा कार्यक्रम 09 नवम्बर 2021 से प्रारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम को पूरे माह जिला शिमला में 634 प्राईमरी स्कूलों में चलाया गया तथा इस कार्यक्रम के तहत 4210 छात्र एवं छात्राएं लाभान्वित हुई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण तथा शहरी स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक कर पाठशाला के नजदीक लाना है, जिससे प्राथमिक के स्तर में गुणवनता लाई जा सके और प्रदेश के जनमानस का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर बढ सके ।  इस कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों तथा अन्य समुदायों के लोगो को विद्यालय प्रबंधन से जोड़ना तथा पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना मुख्य उद्ेश्य है। उन्होंने कहा कि राष्टीय शिक्षा नीति 2020 मे मुख्यतः मातृ भाषा को तरजीह दी गई है।

इस नीती से सरकारी स्कूलों के स्तर पर गुणात्मक शिक्षा को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 14वे वित्त आयोग के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों को विद्यालय में विकासात्मक कार्यो के लिए राशि व्यय करने के अधिकार होंगे तथा दिव्यांगजन नियम 2016 के विषय में जानकारी भी इस कार्यक्रम में उपलब्ध करवाई गई। इस दौरान सुरेश  भारद्वाज द्वारा 9 लाख 52 हजार से निर्मित राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला में नवनिर्मित हाॅल का उद्घाटन किया तथा उन्होंने विधायक निधि से स्कूल प्रबंधन को 5 लाख देने की घोषणा की तथा नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल को राजकीय केंद्र प्रारंभिक पाठशाला के चारो तरफ सुरक्षा की दृष्टि से स्टील की चादरों को लगाने के आदेश दिए तथा उन्होंने कहा कि उच्च विद्यालय कृष्णानगर को स्मार्ट सीटी योजना के तहत आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। इस अवसर पर राज्य समन्वयक समग्र शिक्षा अंगमों कटवाल द्वारा जिला शिमला में समग्र शिक्षा प्रशिक्षण के विषय में तथा मानक संचालन प्रक्रिया के महत्व तथा अनुपालना के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी समग्र विकास एवं प्रधानाचार्य शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान शामलाघाट जयदेव नेगी द्वारा जिला में चलाई गई समग्र  शिक्षा प्रशिक्षण की जानकारी दी तथा उपनिदेशक एलिमेंटरी भागचंद चैहान ने जिला शिमला के प्राईमरी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर जानकारी दी। इस उपरांत महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शालिन्दर चौहान, मण्डल अध्यक्ष राजेश शारदा, महामंत्री सुशील चैहान, पूर्व उपमहापौर राकेश शर्मा, स्थानीय पार्षद विदुषी शर्मा, कृष्णानगर पार्षद बिटु कुमार, पार्षद खलीणी पूर्णमल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अशोक शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला छोटा शिमला हिमा शर्मा एवं खण्ड स्त्रोत समन्वयक शिक्षा खण्ड शिमला अशोक शर्मा एवं स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान तथा समग्र शिक्षा नीति के पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Empowering Citizens Through Smart Healthcare and AI-Driven Innovations

The Software Technology Parks of India (STPI), under the Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY), partnered with...

Special Campaign 6 Boosts Green Practices and Efficiency

The Department of School Education and Literacy (DoSEL) under the Union Ministry of Education is actively advancing its...

लाला नहीं मानता – लघु कथा

रणजोध सिंह - नालागढ़ बहुत दिनों से एक समर्पित पत्रकार के पास दबी जुबान में शिकायतें आ रही थीं...

PGI and AIIMS Postgraduates Eligible for Direct Senior Resident Roles

The state government has amended the Resident Doctors Policy-2025 to enable the direct appointment of eligible postgraduate doctors...