March 10, 2026

‘‘हर घर तिरंगा’’ देश को जोड़ने वाला अभियान

Date:

Share post:

शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला के कृष्णानगर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर हर घर तिरंगा अभियान की भी शुरुआत की। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। शहरी विकास मंत्री ने कहा की शहर के हर वार्ड में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, जिसमें स्थानीय लोग भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत आज शिमला के कृष्णानगर से की गयी है। भारद्वाज ने कहा कि आज 9 अगस्त है जो अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है, जब हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। उन्होंने आहवान् किया कि हम एक साथ आएं और अपने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करें।

उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है जो 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक राज्य और देश के सभी नागरिक आगे आएं और अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बने प्रोजेक्ट्स में भी 13 से 15 अगस्त के बीच में तिरंगा फहराया जायेगा। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता हर घर में तिरंगा पहुंचा कर राष्ट्रवाद का सन्देश देेंगे। भारद्वाज ने कहा कि तिरंगा देश को जोड़ने का काम काम करता है और आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा एक बार फिर देश को एक सूत्र में जोड़ कर रखने के माध्यम के रूप में काम कर रहा है। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा भी शिमला शहर में अलग-अलग वार्डों में इस प्रकार के अकर्यक्रम कर स्थानीय लोगों कि सहभागिता सुनिश्चित करेगी। इसी कड़ी में आज यह तिरंगा यात्रा की शुरुआत कृष्णा नगर वार्ड से की गई है। इस अवसर पर हिमफेड अध्यक्ष गणेश दत्त, शिमला मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, निवर्तमान स्थानीय पार्षद बिट्टू पाना, गौरव सूद एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1959 Launch of Barbie Doll: The iconic Barbie doll was introduced by Mattel at the American International Toy Fair...

Today, 9 March, 2026 : Barbie Day & National Panic Day

Barbie Day and National Panic Day are observed annually on 9 March. Barbie Day marks the debut of...

Himachal Introduces Premium FAR Policy

The Town and Country Planning Department Himachal Pradesh has introduced a premium Floor Area Ratio (FAR) policy for...

Police, MC Shimla Hold Coordination Meeting

An interactive session between Himachal Pradesh Police and the elected representatives of Municipal Corporation Shimla was held at...