कमला नेहरू अस्पताल शिमला में रेडक्रॉस सेवा केंद्र का शुभारंभ

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा अध्यक्षा डॉ साधना ठाकुर ने आज कमला नेहरू अस्पताल शिमला में रेडक्रॉस सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा ही गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। सोसायटी द्वारा मानवता की सेवा और कल्याण के लिए हर माह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करती आ रही है। मानवता की सेवा की इस कड़ी में आज कमला नेहरू अस्पताल में रेडक्रॉस सेवा केंद्र की शुरुआत की गई, जिसके माध्यम से जरूरतमंदों एवं गरीब लोगों को निशुल्क सेवाएं उपलब्ध की जाएंगी। इस सेवा केंद्र के माध्यम से गरीबों को निशुल्क औषधि, टेस्ट, वस्त्र, रोगी वाहन, खाना, फल, व्हीलचेयर आदि जैसी अनेकों सुविधाएं उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उन्होंने दाखिल हुए मरीजों को कंबल भी वितरित किए तथा उनसे उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की। शाखा सचिव डॉक्टर किम्मी सूद ने बताया कि इस सेवा केंद्र का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों की सहायता उपलब्ध करवाना है ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके। इस अवसर पर सचिव संजीव कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ रविंद्र मोकटा, अनुरीता सिंह, डॉ गंगा, मंजू सूद, सुविधा, आशा शर्मा, कमला, बिंदु, अस्पताल कल्याण अनुभाग के सदस्य सहित रेड क्रॉस के सदस्य भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...