सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता

Date:

Share post:

विधानसभा 63-शिमला शहरी में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता” (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत आज आर्य समाज वरिष्ठ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर बाजार, शिमला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। इस अवसर पर निर्वाचक साक्षरता क्लब के माध्यम से पेंटिंग एवं नारा प्रतियोगिता करवाई गई। भारतीय निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक के मतदाता व दिव्यांग जनों के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की गई है इस विषय पर भी विद्यार्थियों के बीच जानकारी दी गई।

63- शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी परम देव शर्मा व डॉ सुरेश कुमार ने निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों व विद्यार्थियों एवं  प्रशिक्षु अध्यापकों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी । प्रत्येक पात्र युवा मतदाता को सूची में सम्मिलित करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यक्रम का ध्येय है।   विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी गई। 12 नवंबर 2022 को होने वाले चुनाव में सभी विद्यार्थी अपने परिवार व पड़ोसी मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या कौशल्या वर्मा, वंदना प्रभारी निर्वाचित साक्षरता क्लब व अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

उमंग फाउंडेशन के कार्यक्रम में उठी दृष्टिबाधितों के अधिकारों की आवाज

विश्व श्वेत छड़ी दिवस (व्हाइट केन डे) के अवसर पर उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम...

मशोबरा में गूंजा नारी शक्ति और प्राकृतिक खेती का संदेश

महिला किसान दिवस के अवसर पर शिमला के मशोबरा स्थित कृषि प्रशिक्षण एवं विस्तार संस्थान में एक भव्य...

Governor Felicitates Chandranahan Rangmanch Artists at Lok Bhavan

In a touching tribute to Himachal’s rich theatrical talent, Governor Kavindra Gupta opened the doors of Lok Bhavan...

Major Healthcare Boost Across Himachal Medical Colleges

In a major milestone for state healthcare, Himachal Pradesh has secured NMC approval to expand postgraduate (PG) medical...