नशा

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश ।

धूआं-धूआं हो रहा जीवन
आजकल नौजवानों का
गला घोंट दिया है नशे ने
मां-बाप के अरमानों का।

घर से बच्चे पढ़ने जाते
जब शिक्षण संस्थानों में
भोला बचपन फंस जाता
नशे के फैले कारखानों में।

हर तरह के हथ्थकण्डे
नशे के सौदागर अपनाते हैं
जिन्हें हमारे भोले-भाले बच्चे
अज्ञानतावश समझ नहीं पाते हैं ।

नशे की गिरफ्त में आई जवानी
करती घर, समाज, देश की हानि
नशा एक खतरनाक बिमारी
कहती थी हमारी दादी-नानी।

नशा है इक धीमा जहर
जीवन में जो ढहाता कहर
यह कारोबार फैला है हर जगह
गांव हो या कोई शहर

नशे ने कितने घर उजाड़े
कितने लोग बेमौत मारे
नशे से दूर हम सबको है रहना
आओ प्रण करे मिलकर हम
सारे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Zephyr 2026: Ideas, Talent and Innovation Shine at Auckland House School

A week of intellectual exploration, creative expression and spirited competition came to a memorable close as Zephyr 2026,...

PWD Must Go High-Tech for Future Challenges: Sukhu

CM Sukhu on Saturday said that the Public Works Department (PWD) must be strengthened and transformed into a...

Busy Tinky – Short Story

Uma Sharma, Gurugram Tinky was always busy! She had her painting class, tennis class and crafts class in the evening....

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...