जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रवेश परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023

Date:

Share post:

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रवेश परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में प्रवेश परीक्षा: ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में सत्र 2024-25 के लिए 09वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन http://navodaya.gov.in के माध्यम से दिनांक 31 अक्टूबर 2023 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, निशिकांत के शामकुवर ने बताया कि आवेदनकर्ता छात्र/छात्रा 8वीं और 10वीं कक्षा में सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल में अध्ययन कर रहा हो।

इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी जिला शिमला का ही स्थायी निवासी होना चाहिए व 8वीं व 10वीं कक्षा भी जिला शिमला के ही मान्यता प्राप्त विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहा हो।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के समय अभ्यर्थी के वर्ग का चयन सही (सामान्य/ओबीसी/अनुसूचित जाती/अनुसूचित जनजाति) होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, ओबीसी सिर्फ सेंट्रल लिस्ट के अनुसार ही मान्य होगा। उन्होंने बताया कि 8वीं व 10वीं कक्षा के विद्यालय के अनुसार ही क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी का चयन करे।

अभ्यर्थी की फोटो, हस्ताक्षर, व माता-पिता के हस्ताक्षर साफ-साफ होने चाहिए। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी कि जन्म तिथि 01 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी कि जन्म तिथि 01 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होनी चाहिए। प्राचार्य ने बताया कि जिस अभ्यर्थी ने पूर्व में यह परीक्षा दी है वह दोबारा इस परीक्षा को नहीं दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 70082-89709, 9459301554, 85888-69648 पर सम्पर्क कर सकते हैं। कक्षा 09वीं पाश्विक प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु लिंक Registration IX है और कक्षा 11वीं पाश्विक प्रवेश परीक्षा 2024 हेतु Registration XI लिंक है।

9th International Film Festival Of Shimla : A Global Cinematic Celebration In The Heart Of Himachal Pradesh

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास कार्यों को गति देने रामपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

रामपुर के चहुंमुखी विकास और युवा शक्ति को खेलकूद के जरिए सही दिशा देने का संकल्प लेते हुए,...

Governor Hails Central Schemes for Transforming Healthcare Access

Attending the 38th annual conference of the North Zone Ophthalmological Society (NZOS) at Palampur, Governor Kavinder Gupta highlighted...

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की तैयारियों में जुटा शिमला प्रशासन

राष्ट्रीय संकल्प दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि) और राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती)...

Himachal Secures Record-Breaking Bid for Wildflower Hall

Under the leadership of CM Sukhu, the Himachal Pradesh government has achieved a historic milestone by successfully concluding...