April 11, 2026

एच.आई.वी. और एड्स खत्म करने के लिए समुदाय को आगे आना होगा: राजीव कुमार

Date:

Share post:

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी शिमला में शनिवार को परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने सामुदायिक प्रणाली सुदृढ़ीकरण के तहत राज्य कम्युनिटी रिसोर्स ग्रुप कमेटी की अध्यक्षता की, जिसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समुदाय से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।

परियोजना निदेशक ने कहा कि एच.आई.वी. और एड्स को खत्म करने के लिए समुदाय को खुद आगे आना होगा जिससे प्रदेश में संक्रमित रोग को फैलने से रोका जा सके। देश में कोई भी नया संक्रमण एच.आई.वी. और एड्स का ना हो, खासकर उन लोगों की वजह से जो अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं और जिनको इस बिमारी के प्रति अभी भी सही जानकारी नहीं है। इस संदर्भ में कम्युनिटी चैंपियंस के माध्यम से उच्च जोखिम समूह के प्रति जागरुकता बढ़ाई जा रही है।

राजीव कुमार ने नशा मुक्ति व यौन रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता बढ़ाने के लिए समुदाय के साथ-साथ विभागों की भागीदारी पर बल दिया और विभिन्न विभागों से अनुरोध किया कि वह इस बीमारी से ग्रसित लोगों के साथ गोपनीयता बनाए रखेंगे तो अन्य समुदाय भी आगे आ सकते हैं, जो इस बीमारी की वजह से झिझक महसूस करते हैं।

इस अवसर पर राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राज्य आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पुलिस विभाग और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Big Pharma Push: Bulk Drug Park Launched in Una

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today laid the foundation stones for infrastructure and site development...

हिम केयर पर शुल्क को लेकर जयराम का वार

शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं...

PDS विस्तार: शिमला में खुलेंगी 17 नई राशन दुकानें

जिला शिमला में उचित मूल्य की 17 नई राशन दुकानों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई...

जैशीधार में विकास की शुरुआत, सड़क का शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम...