1-7 अगस्त, 2024 तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

Date:

Share post:

जिला शिमला में 1-7 अगस्त, 2024 तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह। इस संदर्भ में उपायुक्त जिला शिमला, अनुपम कश्यप ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व स्तनपान सप्ताह अगस्त माह के पहले सप्ताह में पूरे जिला में मनाया जायेगा। इस बाबत सभी जिला शिमला के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी के माध्यम से दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय है: अंतर को कम करनाः सभी के लिए स्तनपान सहायता (Closing the Gap : Breastfeeding Support for All)  

इस विषय पर उपायुक्त ने बताया कि स्तनपान बच्चों को अनेक रोगों से बचाने, प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। जो बच्चे स्तनपान करते है उनका मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। उन्होंने बताया कि माँ का दूध बच्चे में शारीरिक वृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके लिए एक समुचित संतुलित पोषण व आहार है।

उपायुक्त ने बताया कि 1 अगस्त को जिला शिमला की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में सामुदायिक आधारित गतिविधियों के दौरान सामान्य और सिजेरियन दोनों प्रकार के प्रसवों में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान की शीघ्र शुरुआत सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस दौरान लाभार्थियों के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की भी जन्म से लेकर छः माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने इस संदर्भ में बताया कि भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार जिला शिमला में जिला स्तर, खण्ड स्तर, वृत स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर गतिविधि कैलेंडर के अनुसार विभिन्न गतिविधियों जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा कम वज़न वाले नवजात शिशुओं की पहचान, स्तनपान के बारे में समाज में जागरुकता फैलाना, आनलाइन वेबिनार द्वारा डाॅक्टरों एवं लाभार्थियों का संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

E20 Petrol Is Safe: OMCs Bust Fuel Contamination Rumors

State-run Oil Marketing Companies (OMCs) have dismissed recent claims of fuel contamination, asserting that extensive nationwide testing of...

प्यारे माँ – बाप (कविता) – जया सूद

जया सूद बच्चे के आगमन का प्यारा सपना सजाती प्यारी माँ, उसकी किलकारियों का मीठा सपना देखता प्यारा बाप। सच है,...

Art of Expression: B.L. Modi Elocution Contest Concludes at BCS Shimla

Young orators took center stage in Shimla as the two-day B.L. Modi English Elocution Competition concluded in grand...

सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम: “काम कम, गुटबाज़ी ज़्यादा”

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए...