20 एवं 21 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन

Date:

Share post:

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट स्टेवार्ड के 2 पद, यूटिलिटी वर्कर, फ्रंट ऑफिस मैनेजर, हाउस कीपर, एफ एंड बी मैनेजर तथा फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट के एक-एक पद के लिए 20 व 21 अगस्त, 2024 को प्रातः 11 बजे होटल कोटी रिजोर्ट लिमिटिड विलेज सधोरा, डाकघर बल्देयां, तहसील व जिला शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, 10वीं, पीजीडीसीए, कम्प्यूटर कोर्स तथा ग्रेजुएट होनी चाहिए। आयु वर्ग असिस्टेंट स्टेवार्ड, यूटिलिटी वर्कर तथा फ्रंट ऑफिस मैनेजर के लिए 19 से 30 वर्ष, हाउस कीपर के लिए 20 से 43 वर्ष, एफ एंड बी मैनेजर के लिए 20 से 38 वर्ष तथा फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट के लिए 20 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रूरल कैरियर एजेंट के 20 पदों के लिए 20 व 21 अगस्त, 2024 को प्रातः 11ः30 बजे एलआईसी ऑफ इंडिया, सीआईबी एलआईसी ब्रांच, लक्कड़ बाजार नजदीक आक्लैंड टनल, शिमला में इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं होनी चाहिए। आयु वर्ग 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए 98056-41047 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हो, इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदक/आवेदिका का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो संबंधित साईट  eemis.hp.nic.in में घर बैठे कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित उपरोक्त स्थानों पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

राज्य स्तरीय आईटीआई खेलों का सफल समापन

34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला खेलकूद प्रतियोगिता का चार दिवसीय आयोजन रविवार को आईटीआई...

यौधेय सिक्के: प्राचीन गणराज्य की अनमोल धरोहर

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी यौधेय का शाब्दिक अर्थ यौद्धा, वीर या युद्ध करने वाले के रूप में...

Water Crisis Hits DRPGMC Tanda, Surgeries Deferred

Medical services at Dr. Rajendra Prasad Government Medical College and Hospital (DRPGMC), Tanda, have been partially disrupted after...

India Advancing Precision Medicine: Dr Jitendra Singh

On the eve of Doctors’ Day, Union Minister Dr. Jitendra Singh said India is rapidly advancing precision medicine...