इंदिरा गांधी खेल परिसर की गीतांजलि व अयान ने जमाया टेबल टैनिस के खिताब पर कब्जा

Date:

Share post:

हॉट वैदर टेबल टैनिस प्रतियोगिता वीरवार को इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन गर्ल्स अंडर 11 आयु वर्ग के फाइनल में इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला की गीतांजलि ने शिमला की ही अरायना सूद को हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में कांगड़ा की कायरा आचार्य ने तीसरा व शिमला की सानवी सूद ने चौथा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा ब्वॉयज अंडर 11 आयु वर्ग के फाइनल में शिमला के अदवय ब्राम्टा ने शिमला के ही आरव गुप्ता को हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में पंचकुला के आदित्य सूद ने तीसरा व कांगड़ा के अकशांष चौथे स्थान पर रहे। इसी तरह ब्वॉयज अंडर 13 आयु वर्ग के फाइनल में इंदिरा गांधी खेल परिसर  शिमला के अयान तोमर ने शिमला के ही अदवय ब्राम्टा को हराया और खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में शिमला के ही अंशवीर ने तीसरा व सात्विक गौतम ने चौथा स्थान हासिल किया।

गर्ल्स अंडर 13 आयु वर्ग के फाइनल में काव्य गुप्ता ने आध्या को हराकर खिताब जीता। इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में शुरू हुई इस प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर शिमला जिला टेबल टैनिस संघ के अध्यक्ष एम.पी. सूद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर वाई.पी. राणा, सोमनाथ प्रामनिक, जसवंत गांगटा, अभय लखनपाल, अंकुर बहल, सौरभ शर्मा, विशाल शर्मा, प्रेस सेक्रेटरी सुदीप महाजन व धीरज बक्शी भी उपस्थित रहे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Chief Minister Sukhu Felicitates Darts Gold Medalist Krishana Thakur

Himachal Pradesh Secretariat employee Krishana Thakur, who recently hit the bullseye by winning a gold medal at the...

हिमाचल के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की सख्त जरूरत

रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत आयोजित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...

Governor Honors Top Achievers and Advocates Eco Preservation

Addressing the 'Virasat-2026' annual celebration at Dalhousie Hilltop School, Governor Kavinder Gupta called for a seamless integration of...

13th MTB Shimla Flags Off with Thrilling Heritage Ride from Historic Ridge

The historic Ridge Maidan in Shimla came alive with excitement as Chief Secretary Sh. K.K. Pant (IAS) flagged...